फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Today's era is no less than Emergency: Akhilesh Yadav

आज का दौर भी इमरजेंसी से कम नहीं : अखिलेश यादव

Tue, 27 Jun 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 27 Jun 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Today's era is no less than Emergency: Akhilesh Yadav
आसपास के लिए
विज्ञापन

फोटो-28

- मुस्लिमों के साथ अच्छा व्यवहार न होने से खराब हो रही देश की छवि
- चौकी में पुलिस पिट रही, पहलवानों को न्याय नहीं
- भाजपा से अंदर बाहर से जुड़े लोगों से गठबंधन नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
मल्लावां (हरदोई)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि बड़े और पुराने नेताओं से हम लोग इमरजेंसी के बारे में सुनते रहे हैं। आज का दौर भी इमरजेंसी से कम नहीं है। दिल्ली में पहलवान धरने पर बैठे हैं लेकिन, बीजेपी के लोगों ने उन्हें न्याय नहीं मिलने दिया। लगातर फेक एनकाउंटर हो रहे हैं। पुलिस के गलत तरीके की वजह से लोगों की थाने में जान जा रही है। पत्रकारों को जान के लाले हैं। कन्नौज में सांसद ने चौकी में घुसकर पुलिस को पीट दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सभी चाहते हैं कि देश की छवि निखरे और मजबूत हो लेकिन इंटरनेट की युग में छोटी छोटी बातें भी सबको पता रहती हैं। भारत में मुस्लिमों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं हो रहा है और यह बात भी किसी से छिपी नहीं है। काहिरा में प्रधानमंत्री के मस्जिद में जाने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि इसमें कोई बुराई नहीं है। भारत की संस्कृति भाईचारे की है और सदियों से लोग यहां मिल जुलकर रहते आए हैं।
विज्ञापन

मल्लावां क्षेत्र के कल्यानपुर निवासी ब्रिटेन के नाटिंघम यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार और डॉ. हिना के वैवाहिक आशीर्वाद समारोह में शामिल होने आए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि एनडीए का मुकाबला पीडीए (पिछड़ा दलित और अल्पसंख्यक) ही कर सकता है। बसपा को गठबंधन में शामिल किए जाने को लेकर कहा कि ऐसे किसी भी दल को गठबंधन में शामिल नहीं किया जाएगा जो, अंदर या बाहर से भाजपा का समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कहा कि हम किसी को हराने के लिए एक नहीं हो रहे हैं। बल्कि किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों की परेशानी दूर करने के लिए एकजुट हो रहे हैं। भाजपा और सरकार सिर्फ इवेंट करने में लगी हैं। महंगाई चरम पर है। उन्होंने कहा कि सपा बड़े दिल की पार्टी है। पार्टी के अंदर एकजुटता है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों पर हमले हो रहे हैं लेकिन सपा हमेशा की तरह जनता और पीड़ितों के साथ खड़ी है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं हैं, जबकि सपा ने हमेशा पत्रकारों का साथ दिया है। अगले एक महीने के अंदर कई जनपदों में सपा प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेगी। इस मौके पर पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू, पूर्व जिलाध्यक्ष शराफत अली, पूर्व प्रत्याशी बृजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed