फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Today will be ' government ' make camp Penipurwa

आज आएंगे ‘सरकार’ छावनी बना पेनीपुरवा

Mon, 07 Dec 2015 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Mon, 07 Dec 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
Today will be ' government ' make camp Penipurwa
शहर में मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान चप्पे चप्पे पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे वहीं पेनीपुरवा में छावनी में तब्दील रहेगा। सीएम के आगमन की तैयारियों को लेकर रविवार को रिर्हसल किया गया। सुरक्षा कर्मियों को दिशा निर्देश दिए गए। बताते चले कि पूर्व सांसद ऊषा वर्मा की पुत्री की सोमवार को शादी है। जिसमें शामिल होने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सुबह 11 बजे उनके आवास पेनीपुरवा पहुंच रहे है। उनके आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया है।
विज्ञापन


सीएम की सुरक्षा के लिए गैर जनपद से एक एएसपी व दो सीओ सहित भारी पुलिस बल आया है। रविवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंंह ने मुख्यमंत्री के आगमन के संबंध में तैनात किए गए सुरक्षा कर्मियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सुरक्षा कर्मी समय से अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचे और सीएम का कारवां निकलने तक मार्ग में कोई व्यवधान न पड़े इसका ध्यान रखे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहर के आस के क्षेत्र में कल ही मतदान होना है। इसलिए विशेष सतर्कता बरते। पुलिस कर्मियों के प्रशिक्षण के बाद सीएम की फ्लीट में शामिल 11 गाड़ियों के काफिले, जैमर गाड़ी सहित सभी ने पुलिस लाइन से पूृर्व सांसद के आवास तक रिहर्सल किया। अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने बताया कि मुख्यमंत्री के काफिले के गुजरने के दौरान पुलिस लाइन से ओवर ब्रिज तक यातायात बाधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्लू डी गेस्ट हाउस के पास से यातायात को रोक दिया जाएगा। वहीं बाईपास चौराहे से भी वाहनों को रूट बदल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ समय के लिए ही मार्ग बंद किया जाएगा ताकि नागरिकों को कोई समस्या न हो। इस मौके पर सीडीओ विजय गुप्ता सहित कई प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed