{"_id":"57279e664f1c1b8f6d5ccf53","slug":"today-is-expected-to-storm-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आंधी और पानी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आंधी और पानी के आसार
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Tue, 03 May 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
धूप से बचाव करते।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सूरज की तपिश से अब शरीर झुलसने लगा है। दो मई इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर की धूप में लोगों को शरीर झुलसने का अहसास हुआ। धूप से बचाव के लिए लोग शरीर को ढक कर निकले। आज आंधी और पानी के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
सोमवार को सूरज के तेवरों ने जिले को लोगों को तपिश से ऐसा रुलाया कि दोपहर को लोगों ने अपने आप को या तो घरों में कैद कर रखा या फिर सूरज से बचने के पूरे जतन करने के बाद ही बाहर निकले। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा दिखा। जरूरी काम पर ही लोग घरों से निकले। तपिश भरी गर्र्मी से लोग बिलबिला उठे। मौसम वेधशाला के प्रेक्षक जयशंकर मिश्रा ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया। धूल भरी आंधी के आसार तीन मई को बने हुए हैं। साथ ही बारिश की भी संभावना है।
विज्ञापन