फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   To prevent black marketing of fertilizers

खाद की कालाबाजारी रोकने की भाकियू की मांग

Sat, 03 Jan 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 03 Jan 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
To prevent black marketing of fertilizers

खाद की कालाबाजारी रोकने समेत किसान हित की मांगों को

विज्ञापन
लेकर भाकियू अराजनैतिक पदाधिकारियों व किसानों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की और एक पांच सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप कर कार्रवाई की मांग की।

भाकियू के जिलाध्यक्ष राजबहादुर सिंह यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि यूरिया खाद की मारामारी मची है, दुकानदार कालाबाजारी कर रहे हैं। भाकियू मांग करती है कि किसानों की समस्याओं को देखते हुए सभी केंद्रों पर खाद मुहैया कराएं।

उन्होंने कहा कि हरिहरपुर के बिजलीघर को शीघ्र चालू करने तथा कनेक्शन को लेकर आ रही दिक्कतें दूर कराई जाएं, ताकि ग्रामीण उपभोक्ताओं को भी बिजली आपूर्ति का लाभ मिल सके। जिलाध्यक्ष ने समाजवादी पेंशन में हेराफेरी करके अपनों का चयन किया गया है।

इसकी जांच कराकर पात्रों का चयन किया जाए तथा नई पात्रों की सूची तैयार कर उसका लाभ पात्रों को दिलाया जाए। इस दौरान पदाधिकारियों ने नारेबाजी भी की तथा इसके बाद डीएम रमेश मिश्र को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई कराने की मांग की गई।

ज्ञापन में उक्त के अलावा आधार कार्ड, ग्रीन कार्ड, राशन कार्ड के लिए कैंप लगाकर अभियान चलवाने, बैंकों ने किसानों का फसल बीमा करके जो पैसा किसानों से लिया है उसे मय ब्याज वापस कराने की भी मांग शामिल हैं। इस मौके पर यदुवीर सिंह, चेतराम, दलबाग सिंह, अनिल सिंह, सुरेश, प्रेम प्रकाश, जहांगीर सिंह, आत्मा सिंह, अमरीक सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed