{"_id":"6647b421a5cd21ceb40fa0f4","slug":"to-death-by-dumper-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-114614-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: डंपर से कुचलकर बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: डंपर से कुचलकर बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला (हरदोई)। औद्योगिक क्षेत्र में स्थित बीयर फैक्टरी से घर जा रहे बाइक सवार चचेरे भाइयों को डंपर ने कुचल दिया। एक की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरे ने उपचार के दौरान लखनऊ में दम तोड़ दिया।
सडीला कोतवाली क्षेत्र के आबिद खेड़ा निवासी नीरज (33) संडीला के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक बीयर फैक्टरी में काम करता था। उसका चचेरा भाई सचिन (22) भी इसी फैक्टरी में काम करता था। दोनों अक्सर ही फैक्टरी साथ ही आते जाते थे। बृहस्पतिवार की देर रात फैक्टरी में काम करने के बाद नीरज और सचिन बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। आसू तिराहा से इमलियाबाग मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने दोनों को कुचल दिया। सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल नीरज को परिजन लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। जहां शुक्रवार सुबह उसने भी दमतोड़ दिया। सचिन अविवाहित था और तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। नीरज के परिवार में पत्नी और पांच बच्चे हैं।
कोतवाल विजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। दोनों को कुचलने वाले डंपर की जानकारी के लिए सीसीटीवी फुटेज भी देखे जाएंगे।