{"_id":"bf4874967d50189e0d848eba879b58a6","slug":"to-be-successful-with-the-help-of-organizations-movement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘संगठनों की मदद से सफल होगा आंदोलन’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘संगठनों की मदद से सफल होगा आंदोलन’
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 02 Feb 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक परिवर्तन मंच द्वारा सामाजिक परिवर्तन एवं
विज्ञापन
आर्थिक मुक्ति आंदोलन को चलाने को अनुसूचित जाति एवं पिछड़ी जाति वर्ग के
संगठनों ने सहयोग देने का आश्वासन दिया है। सामाजिक परिवर्तन मंच की डा.
अंबेडकर पार्क में रविवार को हुई बैठक में संयोजक ने कहा कि बहुजन समाज में
आत्म विश्वास पैदा करने को लोगों को जोड़ना जरूरी है।
सामाजिक परिवर्तन एवं आर्थिक मुक्ति आंदोलन को शुरू करने को सामाजिक परिवर्तन मंच की ओर से हुए सम्मेलन की सफलता का श्रेय कार्यकर्ताओं को देते हुए मंच संयोजक राजकुमार कपिल ने कहा कि सामाजिक संगठन का लक्ष्य ज्योतिबा राव फुले, छत्रपति शाहूजी महाराज, पेरियर ईवी रामास्वामी नायकर, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एवं कांशीराम के सपनों के अनुसार सामाजिक व्यवस्था को बनाए रखने को सामाजिक परिवर्तन एवं आर्थिक मुक्ति आंदोलन चलाकर बहुजन समाज को सम्मान और स्वाभिमान दिलाना है।
आंदोलन चलाने को अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति और अल्प संख्यक समाज के लोगों को एकत्रित करने की जरूरत है, जिसके लिए जाति वर्ग संगठनों ने एक साथ आने का आश्वासन भी दिया है। संयोजक ने आंदोलन को चलाने को मंच के अंतर्गत विकास खंड वार संयोजक को नामित करने का फैसला किया। साथ ही विस वार गोष्ठियां और बैठकें आयोजित करने की बात कही।
जिससे एससी, पिछड़ी और अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों में आत्म विश्वास पैदा किया जाएगा, ताकि महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलकर एक बहुजन समाज का निर्माण किया जा सके। बैठक में जैजै राम वर्मा, कुलदीप श्रीवास्तव, अवनींद्र वर्मा, झम्मन लाल, जितेंद्र बाबू, सर्वेश कुमार, फरीद अहमद आदि मौजूद थे।