{"_id":"572252894f1c1b522ba920fb","slug":"to-be-responsible-citizens-by-staying-away-from-crimes","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधों से दूर रह कर जिम्मेदार नागरिक बनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधों से दूर रह कर जिम्मेदार नागरिक बनें
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Thu, 28 Apr 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करती अनु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डा. अनु वार्ष्णेय ने रद्धेपुरवा स्थित राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण कर बाल बंदियों के विश्राम गृह व भोजन आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बाल बंदियों की कक्षा में जाकर उनसे शिक्षा के बारे में जानकारी ली। कहा अपराधिक घटनाएं समाज के घातक है। अपराधों से दूर रह कर जीवन को अच्छा बनाने के साथ देश का जिम्मेदार नागरिक बनना चाहिए। कुछ बाल बंदियों ने बताया उन्हें रंजिश में अपराध के फर्जी मामले में यहां भेजा गया है।
विज्ञापन
आकांक्षा समिति की अघ्यक्ष ने महिला थानाध्यक्ष नमिता सिंह से ऐसे बाल बंदियों को जांच के दौरान बेगुनाह पाए जाने पर रिहा कराने को कहा। प्रभारी अधीक्षक बाल संप्रेक्षण गृह पूरन लाल तनेजा ने बताया संप्रेक्षण गृह में लखीमपुर के 30, सीतापुर के 23, हरदोई के 16 और मेरठ का एक बाल बंदी है। इसमें 24 बाल बंदी 18 वर्ष से ऊपर के है। समिति अध्यक्ष ने कहा 18 वर्ष से ऊपर के बंदियों को जे भेजा जाए।
विज्ञापन
उधर, समिति अध्यक्ष ने शाहाबाद के माहीबाग में कालीन कारीगरों से भेंट कर कालीन बनाने की मशीन व उपकरण को देखा आकांक्षा समिति की अध्यक्ष ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय शाहाबाद जाकर बालिकाओं के विश्राम कक्ष व भोजनालय को देखने के साथ छात्राओं से बात की। इस दौरान एसडीएम अशोक शुक्ला,वार्डन चित्रा सिंह चौहान समेत स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन