{"_id":"58fba7044f1c1b972e8b463c","slug":"tire-collides-with-car-tree-one-killed-two-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर फटने से कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायर फटने से कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 23 Apr 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमपुर। थाना क्षेत्र के बकिया खेड़ा निवासी कार सवार शुक्रवार रात लड़की का तिलक चढ़ाकर लौट रहे थे। रास्ते में पिछला टायर फटने से बेकाबू कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक की मौत हो गई, दो घायल हो गए। चालक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया है।
विज्ञापन
कासिमपुर थाना क्षेत्र के बकिया खेड़ा गांव निवासी राम स्वरूप मौर्या ने बेटी शांती की शादी बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के मढपाई गांव में तय की थी। शुक्रवार को बेटी का तिलक चढ़ना था। तिलक में शामिल होने के लिए एक कार में राजेंद्र और उसके बेटे रंजीत (11) व सुजीत (6) गए थे। जबकि अन्य लोग दूसरे वाहनों से गए थे।
विज्ञापन
तिलक चढ़ाकर रात करीब दो बजे वह लोग घर लौट रहे थे। रास्ते में कासिमपुर थाना क्षेत्र के कुमेदान खेड़ा गांव के निकट कार क ा पिछला टायर फट गया। इससे कार बेकाबू होकर रोड से नीचे बबूल के पेड़ से टकरा गई। रंजीत आगे की सीट पर बैठा था। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि सुजीत और चालक रंजन (35) निवासी उन्नाव थाना औरास कस्बा घायल हो गए। पीछे की गाड़ी से आ रहे परिजनों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को बेहंदर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर चालक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। एसओ ब्रजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।