फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tin and rod fell on JCB driver sleeping on kiln during storm, death

Hardoi News: आंधी में भट्ठे पर सो रहे जेसीबी चालक पर गिरी टिन और रॉड, मौत

Thu, 06 Jun 2024 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Tin and rod fell on JCB driver sleeping on kiln during storm, death
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के सांडा दखलौल गांव में भट्ठे पर ईंटों के ढेर पर सो रहे जेसीबी चालक पर बुधवार रात आई आंधी के दौरान टिनशेड आ गिरा। गंभीर हालत में उसे नेवादा के एक प्राइवेट अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शव लेकर घर पहुंचे परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के बसहिया निवासी पुष्पेंद्र यादव (34) जेसीबी चालक थे। सांडा दखलौल स्थित एक ईंट-भट्ठे की जेसीबी चलाते थे। बुधवार रात वह जेसीबी चलाने के बाद ईंट-भट्ठे पर लगे ईंटों के ढेर पर चारपाई डालकर सो गए थे। आधीरात लगभग दो बजे अचानक आई आंधी में ईंट भट्ठे का टिनशेड और लोहे की रॉड उड़कर पुष्पेंद्र यादव पर जा गिरी। टिनशेड गिरने की आवाज पर भट्ठे के चौकीदार संजय और लल्ला मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

दोनों ने पुष्पेंद्र को गंभीर रूप से घायल देखा तो उसे नेवादा के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार में पत्नी पुष्पा देवी और दो पुत्र हैं। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि भाई मनीष यादव की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आंधी में टिनशेड और रॉड गिरने के कारण पुष्पेंद्र की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed