फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   tiger lacation not found

बूढ़ागांव और कुल्हावर के आसपास घूम रहा बाघ

Wed, 19 Jan 2022 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
tiger lacation not found
पिहानी के ग्राम भिरिया के निकट बाघ की टोह लेते वनकर्मी। - फोटो : HARDOI
पिहानी (हरदोई)। गन्ने के खेत में छिपा बाघ धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। मंगलवार रात बाघ ने कुल्हावर में गोमती किनारे से कुछ दूर तक सफर किया। वन विभाग की टीम का कहना है कि बाघ लखीमपुर खीरी जनपद की सीमा की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

रेंजर शीतला प्रसाद ने बताया कि बाघ कुल्हावर से आगे गन्ने के खेतों से होकर बढ़ रहा है। रात में वह कुल्हावर और बूढ़ागांव के आसपास ही चहलकदमी करता रहा। पंजों के निशान बूढ़ागांव से उत्तर की ओर मिले हैं। टाइगर रिजर्व पीलीभीत के बाघ विशेषज्ञ प्रेम चंद टीम के साथ उसकी टोह लेने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

फिलहाल बूढ़ागांव से उत्तरी खेतों से आगे पंजों के निशान नजर नहीं आए। एहतियात के तौर पर इस तरफ के गांवों में अलर्ट जारी किया है। लोगों को पालतू पशुओं को खुले में नहीं बांधने की हिदायत दी गई है। अपील है कि रात को आग आदि का इंतजाम रखें। बाघ नजर आने पर तुरंत आग जला लें और वन विभाग को जानकारी दें। बाघ विशेषज्ञ के मुताबिक यह काफी शर्मीले स्वभाव का जानवर होता है। जो जल्दी नजर नहीं आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो शावक देखने की चर्चा
बूढ़ागांव तक बाघ की निगरानी के बीच बुधवार को बगौछा गांव में दो शावक देखे जाने की चर्चा रही। लोग यहां मादा बाघ की भी चर्चा कर रहे हैं। रेंजर शीतला प्रसाद ने बताया कि दिन में शावक दिखने की सूचना पुख्ता नहीं हो सकती। फिर भी एक टीम भेजकर जांच कराई जा रही है। पांच बजे तक कोई प्रमाण नहीं मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed