{"_id":"64d7da74aa087342b90ddcd4","slug":"thyroid-test-will-also-be-done-in-district-hospital-machine-trial-completed-hardoi-news-c-213-1-hra1003-2060-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: जिला अस्पताल में भी होगी थायराइड की जांच, मशीन का ट्रायल पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: जिला अस्पताल में भी होगी थायराइड की जांच, मशीन का ट्रायल पूरा
Sun, 13 Aug 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। थायराइड की जांच कराने के लिए अब मरीजों को प्राइवेट पैथालॉजी के चक्कर नहीं काटने होंगे। मेडिकल कालेज के अधीन संचालित जिला अस्पताल में थायराइड की जांच के लिए 10 लाख रुपये की मशीन लगा दी गई है। मशीन का ट्रायल भी पूरा हो गया है। एक पखवारे के भीतर ही इस मशीन से थायराइड की जांच कराई जा सकेगी।
थायराइड की जांच की व्यवस्था जिला अस्पताल में अब तक नहीं है। ऐसे में जिला अस्पताल के डॉक्टर जब किसी मरीज को थायराइड की जांच कराने की सलाह देते थे तो मरीजों को प्राइवेट पैथालॉजी जाना पड़ता था। प्राइवेट पैथालॉजी में भी हर जगह इस जांच की सुविधा नहीं है। कुछ चुनिंदा प्राइवेट पैथालॉजी में ही थायराइड की जांच होती है। यहां भी जांच के लिए 800 रुपये एक हजार रुपये तक का शुल्क मरीजों को देना होता है। अब राहत भरी खबर यह है कि थायराइड की जांच जिला अस्पताल में हो सकेगी। 10 लाख रुपये की मशीन लगभग छह माह पहले ही जिला अस्पताल में आ गई थी, लेकिन जांच का काम नहीं शुरू हो पाया था। पिछले दो दिनों में मशीन के इंस्टालेशन के बाद ट्रायल भी किया जा चुका है। ट्रायल में सब कुछ दुरुस्त मिलने के बाद अब एक पखवारे के अंदर ही मशीन से जांच शुरू हो जाएगी।
मशीन का ट्रायल भी हो चुका है। दो लोगों को मशीन चलाने का प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। करीब बीस दिनों के अंदर ही मरीजों को जांच की सुविधा मिलना शुरु हो जाएगी। मेडिकल कॉलेज में जो जांच की फीस होती है। वही रहेगी।
विज्ञापन
डॉ. जे.के. वर्मा
सीएमएस हरदोई।