फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   throw chilly in eyes and looted chain

मिर्च फेंक चेन लूट कर फरार

Sun, 22 Mar 2020 09:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
throw chilly in eyes and looted chain
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पंडितपुरवा में आटा चक्की में मौजूद कारोबारी की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर युवक सोने की चेन छीन ले गया। घटना की जानकारी पिहानी चुंगी पुलिस चौकी को दी गई है।
विज्ञापन

मूलरूप से हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम उतरा निवासी सुनील कुमार गुप्ता पुत्र भगवानदास गुप्ता देहात कोतवाली क्षेत्र में पिहानी रोड पर पंडितपुरवा में रहते हैं। यहीं उन्होंने आटा चक्की भी लगा रखी है।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम सुनील अपनी चक्की में काम कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक आया और उसने मिर्च पाउडर सुनील की आंखों पर फेंक दिया और उनके गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गया। सुनील ने शोर मचाया, लेकिन तब तक युवक फरार हो चुका था। सुनील ने बताया कि चेन की कीमत लगभग एक लाख रुपये थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed