{"_id":"5772c1004f1c1be92979aa72","slug":"three-young-girls-rescued","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने तीन बालिकाओं को डूबने से बचाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने तीन बालिकाओं को डूबने से बचाया
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Tue, 28 Jun 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
तालाब
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी (हरदोई)। पंडरवा किला गांव निवासी एक युवक ने गांव के तालाब में डूब रही तीन बालिकाओं को डूबने से बचा लिया। गांव भर में उसकी प्रशंसा हो रही है। पंडरवा गांव की मीना (12) पुत्री रामकुमार, सविता (15) पुत्री लाला और रागिनी (10) पुत्री संतोष मंगलवार की दोपहर गांव के किनारे तालाब पर मिट्टी निकालने गई थीं।
इस बीच वहीं मौजूद अन्य लड़कियों से खेल खेल मेें हुई धक्कामुक्की में तीनों बालिकाएं तालाब में गिर गईं। शोर सुनकर पड़ोस के खेतों पर मौजूद युवक नरेंद्र ने छलांग लगा दी और तीनों बालिकाओं को बाहर निकाला। तीनों को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां से मीना को हरदोई रेफर किया गया है। सविता को अस्पताल में ही भर्ती रखा गया है जबकि हालत मेें सुधार देख रागिनी को छुट्टी दे दी गई है।