फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   three wehicle collapse , one person died

आपस में टकराए तीन वाहन, एक की मौत, चार घायल

Mon, 24 Feb 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
three wehicle collapse , one person died
घटनास्थल पर खड़े दुर्घटनाग्रस्त वाहन। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर बघौली थाना क्षेत्र के गोपीपुरवा के निकट दो कंटेनर और डीसीएम आपस में भिड़ गए। हादसे में एक वाहन सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के भट्ठापुरवा निवासी टिंकू कश्यप (30) पुत्र रामपाल त्योहारों में विशेष स्टॉल लगाता था। होली के मद्देनजर रंग और पिचकारी खरीदने के लिए शनिवार को वह मोहल्ला हरीपुरवा निवासी साथी शिवकुमार (30) और ककराली निवासी विपिन (32) के साथ लखनऊ गया था। देर रात तीनों लखनऊ के दुबग्गा पर सवारी के इंतजार में थे।
विज्ञापन

इसी दौरान वहां आई डीसीएम में सवार हो गए। देर रात हरदोई आते समय हरदोई-लखनऊ मार्ग पर गोपीपुरवा के निकट कंटेनर को ओवरटेक करते समय विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य कंटेनर से डीसीएम टकरा गई। इसके चलते दूसरा कंटेनर भी डीसीएम से टकरा गया। तीनों वाहनों के आपस में भिड़ने से टिंकू की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि शिवकुमार और विपिन, डीसीएम के हेल्पर और चालक भी घायल हो गए। चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चालक और परिचालक की गंभीर अवस्था देख लखनऊ रेफर कर दिया गया। मृतक के पास से मिले मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी गई। मृतक के परिवार में पत्नी रंजना, पुत्र शिवम, छोटू और पुत्री मुस्कान है। वह दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed