फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three vicious thieves arrested, stolen jewelery recovered

Hardoi News: तीन शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के जेवर बरामद

Thu, 18 Apr 2024 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Three vicious thieves arrested, stolen jewelery recovered
हरदोई। सर्विलांस और एसओजी के सहयोग से मल्लावां कोतवाली पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से बड़ी संख्या में चोरी के जेवर और 75 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग गांवों में पिछले कुछ माह में ही बड़ी संख्या में चोरी की वारदातें हुई हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि बुधवार को एसओजी और सर्विलांस टीम मल्लावां कोतवाली पुलिस के साथ वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नयागांव माधौगंज मार्ग पर कंथरी तिराहा के पास कुछ संदिग्ध लोगों की मौजूदगी की सूचना पुलिस को मुखबिरों से मिली।
विज्ञापन

इस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन लोग भाग निकले। गिरफ्तार लोगों ने अपना नाम पता बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला काजीपुरा निवासी उस्मान, सांडी कस्बे के भटपुरी निवासी सुलेमान और बिलग्राम के खुर्दपुरा निवासी एहसान बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक का दावा है कि चोरों के कब्जे से 38 जोड़ी चांदी की पायलें, 84 बिछिया, सोने की 14 अंगूठी, एक चेन, एक हाय, एक मांगबेंदी, चार झुमकी, चांदी के पांच सिक्के और 75 हजार रुपये बरामद किए हैं।
खुलासा करने वाली टीम में एसओजी के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार मिश्रा, सर्विलांस के प्रभारी निरीक्षक आशीष सिंह और मल्लावां कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक नवीन कुमार द्विवेदी शामिल हैं।


-------------
बेहद शातिर है अहसान, दर्ज हैं 17 मामले
चोरी के आरोप में गिरफ्तार बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला खुदपुरा निवासी अहसान बेहद खातिर है। उसके खिलाफ संडीला, मल्लावां और बिलग्राम कोतवाली में अलग अलग आरोपों में 17 मामले दर्ज हैं। उस्मान के खिलाफ चार मामले दर्ज हैं। जिनमें दो कासिमपुर थाने में और दो मल्लावां थाने में हैं। इसी तरह सुलेमान के खिलाफ भी मल्लावां और कासिमपुर में चार मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed