{"_id":"6696b99b5fa6cbc9fa04ca12","slug":"three-people-riding-a-bike-collided-with-a-tractor-one-dead-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-117057-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ट्रैक्टर से टकराए एक बाइक पर सवार तीन लोग, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ट्रैक्टर से टकराए एक बाइक पर सवार तीन लोग, एक की मौत
विज्ञापन
सांडी। सांडी थाना क्षेत्र के बिल्हौर कटरा मार्ग पर सखेड़ा के पास ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई। घटना में घायल हुए बाइक सवार तीन लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडी भेजा गया। यहां चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दो का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर भाग निकला।
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के जरौली नेवादा निवासी अतुल (25) दिल्ली में नारियल पानी बेचने का काम करते थे। 15 दिन पहले वह वापस गांव आ गए थे। मंगलवार को दिन में लगभग 12 बजे गांव निवासी राम किशोर शर्मा (60) और रोहित (21) के साथ बाइक से सांडी गए थे। शाम लगभग सवार चार बजे बाइक से तीनों वापस जरौली नेवादा जा रहे थे।
बिल्हौर कटरा मार्ग पर सांडी थाना क्षेत्र में सखेड़ा के पास बाइक विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर गए। बाइक चला रहे अतुल के सिर में हेलमेट न लगाए होने के कारण गंभीर चोटें आईं। गंभीर हालत में तीनों को सीएचसी सांडी लाया गया। यहां अतुल को मृत घोषित कर दिया गया। अतुल के परिवार में पत्नी पूजा और दो माह का बच्चा है। घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष छोटेलाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।