फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three nominations rejected, now 58 candidates in the fray for 21 posts

Hardoi News: तीन नामांकन खारिज, अब 21 पदों के लिए 58 दावेदार मैदान में

Sat, 03 Jan 2026 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Three nominations rejected, now 58 candidates in the fray for 21 posts
फोटो-30-नामांकन पत्रों की जांच करते एल्डर्स कमेटी के सदस्य व लिपिक। संवाद
हरदोई। बार एसोसिएशन चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो गई। संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के लिए हुए नामांकनों में से दो नामांकन अलग-अलग वजहों से खारिज किए गए हैं। इसके अलावा संयुक्त मंत्री प्रकाशन के पद का भी एक नामांकन खारिज हुआ है। इस पद पर निर्विरोध निर्वाचन भी हो गया है। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद अब 21 पदों के लिए 58 दावेदार मैदान में हैं। मतदान आठ जनवरी को होना है।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष मनोहरलाल पाल ने अपने सहयोगी इंद्रेश्वरनाथ गुप्ता और दिग्विजय सिंह सिकरवार के साथ नामांकन पत्रों की जांच की। नामांकन पत्र शुक्रवार काे दाखिल किए गए थे। अब अध्यक्ष पद के लिए जेपी त्रिवेदी, अरविंद सिंह करौंदी, अरविंद सिंह भालोद, सूरज पाल सिंह और अवधेश कुमार सिंह मैदान में हैं। महामंत्री पद के लिए पंकज कुमार सिंह, अतुल कुमार चतुर्वेदी, लाल बिहारी दीक्षित और सुधीर कुमार यादव मैदान में हैं। दोनों ही पदों पर किसी ने भी नामांकन वापस नहीं लिया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी मैदान में हैं। दस वर्ष से अधिक वाले उपाध्यक्ष में सात और दस वर्ष से कम वाले में चार दावेदार चुनाव लड़ रहे हैं। कोषाध्यक्ष पद पर तीन, संयुक्त मंत्री प्रशासन में चार, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय में तीन, वरिष्ठ सदस्य में 13 और कनिष्ठ सदस्य में 11 दावेदार चुनाव लड़ रहे हैं। संयुक्त मंत्री प्रकाशन के पद पर गोविंद दीक्षित का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। इस पद के लिए नामांकन करने वाले नैमिष सिंह चौहान का पंजीकरण हरदोई बार के साथ ही अवध बार में भी होने के कारण नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर नामांकन करने वाले अंकित कुमार का नामांकन आपराधिक इतिहास होने के कारण खारिज किया गया है। सोमा सैनी का नामांकन भी इसी पद के लिए हुआ था। उनका पंजीकरण हरदोई बार एसोसिएशन के साथ ही शाहाबाद बार एसोसिएशन में भी होने के कारण नामांकन निरस्त किया गया है।
--------------
अध्यक्ष और महामंत्री समेत चार पदों पर होगा चुनाव, पांच पदों पर सात निर्विरोध निर्वाचित

संडीला। अधिवक्ता समिति के वार्षिक चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो गई। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद नौ पदों में से पांच पदों पर सात प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। अब अध्यक्ष और महामंत्री समेत चार पदों के लिए ही चुनाव होंगे।
निर्वाचन अधिकारी फरोग अंजुम और उनके सहयोगी शिव प्रकाश शुक्ला ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए देवी शरण सिंह, हरीशचंद्र और मोहम्मद नसीम खां के बीच चुनावी मुकाबला होगा। अध्यक्ष पद पर नामांकन दाखिल करने वाले महेंद्र सिंह तोमर ने नाम वापस ले लिया है। मंत्री पद के लिए नागेंद्र कुमार मिश्रा, ठाकुर प्रसाद और मोहम्मद वसीम के बीच मुकाबला होगा। कोषाध्यक्ष पद के लिए राकेश कुमार वर्मा व संत कुमार यादव के बीच चुनाव होगा। इस पद पर नामांकन दाखिल करने वाले बलराम मौर्य और शौर्य वर्धन सिंह चौहान ने नाम वापस ले लिया है।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए कामता प्रसाद सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनिल पांडेय, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर कासिम इकबाल, कार्यकारिणी सदस्य पद पर वागीश कुमार द्विवेदी, कमर अहमद, ज्योति और शाहरुख अहमद को निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। इन पदों पर एकल नामांकन हुए थे। कार्यकारिणी सदस्य पद पर नामांकन करने वाले एजाज अली ने नामांकन वापस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed