{"_id":"63c4358baf3493352d343cc6","slug":"three-level-investigation-of-arrangements-will-be-done-in-animal-shelters-hardoi-news-knp738885568-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पशु आश्रयस्थलों में व्यवस्थाओं की तीन स्तरीय कराई जाएगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पशु आश्रयस्थलों में व्यवस्थाओं की तीन स्तरीय कराई जाएगी जांच
विज्ञापन
फोटो-20- विकास भवन में बैठक करते डीएम एमपी सिंह साथ में सीडीओ आकांक्षा राना
- फोटो : HARDOI
हरदोई। निराश्रित मवेशियों को संरक्षित किए जाने के साथ ही पशु आश्रयस्थलों की व्यवस्थाओं की तीन स्तरीय जांच कराई जाएगी। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि वह आश्रयस्थलों की जांच के समय ग्रामीणों से आवारा मवेशियों की अनुमानित संख्या जुटाएंगे।
विकास भवन सभागार में रविवार को बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने मवेशियों के संबंध अधिकारियों से जानकारी ली। कहा कि आश्रयस्थलों की त्रिस्तरीय जांच की व्यवस्था दी गई है। प्रथम स्तर पर पशु चिकित्साधिकारी और दूसरे स्तर पर जनपद स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। तृतीय स्तर पर उच्चाधिकारी जांच करेंगे।
जनपद स्तरीय अधिकारी से कहा कि आवंटित पशु आश्रयस्थलों की गंभीरता से जांच करें। निर्धारित प्रारूप पर आश्रयस्थल की व्यवस्था के संबंध में रिपोर्ट प्राप्त कराएंगे।
विज्ञापन
बीडीओ से कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर निर्माणाधीन पशु आश्रयस्थलों का काम इस महीने पूरा करा लिया जाए। बैठक में सीडीओ आकांक्षा राना, पीडी गजेंद्र कुमार तिवारी, डीडीओ एपी सिंह, सीवीओ डॉ. सीवी सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे।