फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three killed including employment worker due to fever

बुखार से रोजगार सेवक समेत तीन की मौत

Mon, 26 Apr 2021 09:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
Three killed including employment worker due to fever
मल्लावां (हरदोई)। क्षेत्र में तेजी से फैल रहा बुखार अब जानलेवा हो चला है। शनिवार की रात से लेकर रविवार की शाम तक लच्छीपुर गांव में एक रोजगार सेवक समेत चार बुखार पीड़ितों की मौत हो गई। गांव के अन्य कई लोग भी बुखार की चपेट में बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव लच्छीपुर निवासी ग्राम रोजगार सेवक अरविंद त्रिपाठी (45), रामरती देवी (55), रामकली (65) व रामऔतार (55) की शनिवार और रविवार को बुखार के चलते मौत हो गई। 24 घंटे के अंदर गांव के चार लोगों की मौत होने के बाद से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बड़ी संख्या में लोग बुखार की चपेट में हैं।
विज्ञापन

इसकी सूचना दी जा चुकी है, लेकिन अब तक स्वास्थ्य विभाग से कोई मौके पर नहीं आया। इससे विकास खंड कार्यालय पर प्रभारी एडीओ पंचायत अरविंद कुमार की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ व साथी कर्मियों ने ग्राम रोजगार सेवक के निधन पर दुख जताया और दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। सीएचसी के सहायक चिकित्साधिकारी डॉ. संजय सिंह ने बताया कि अगर को बुखार या अन्य किसी प्रकार की कोई समस्या है तो वह सीएचसी आकर जांच अवश्य करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed