{"_id":"579a4c024f1c1bea2021e388","slug":"three-killed-including-a-postman-came-in-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में उतरे एक पोस्टमैन सहित तीन की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में उतरे एक पोस्टमैन सहित तीन की मौत
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Thu, 28 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
कुआं
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के पहाड़पुर में कुएं में उतरे एक ही परिवार के तीन लोगों की जहरीली गैस से दम घुटने से मौत हो गई। सूचना पर गांव पहुंचे अगिभनशमन कर्मियों ने कुएं में पानी भरवाकर फिर रस्सी के सहारे कांटा डालकर तीनों को बाहर निकलवाया।
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत टोलवा आटदानपुर के मजरा पहाड़पुर गांव निवासी रामरतन (50) डाक विभाग में पोस्टमैन थे। उनकी तैनाती गांव के ही पोस्ट आफिस में थी। रामरतन के घर के बाहर एक पुराना सूखा कुआं है। गुरुवार रात करीब तीन बजे रामरतन की नींद खुली तो पास बंधी पड़िया गायब मिली। उसने टार्च जलाकर देखा तो पड़ियां कुए में पड़ी थी। इस पर उसने बेटे मनोज (28), भाई चंद्रपाल (40) और राजेश (38) को बुलाया।
सीढ़ी लगाकर रामरतन कुंए में उतरा। पांच मिनट बाद वह नहीं निकला तो बेटा मनोज कुएं में उतर गया। कुछ देर बाद मनोज भी बाहर नहीं निकला तो चंद्रपाल भी कुएं में उतर गया। लेकिन तीनों के बाहर नहीं निकले और कोई हलचल नहीं होने पर परिवार के अन्य लोगों ने शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग जुट गए। ग्रामीणों की सूचना पर एसओ बृजेश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और अग्निशमन कर्मियों काो बुलाया।
विज्ञापन
कुएं में जहरीली गैस होने की बात कहकर अगिभनशमन कर्मियों ने ट्यूबवेल से कुएं में पानी भरवाया। इसके बाद रस्सी के सहारे क ांटा डालकर तीनों लोगों को बाहर निकाला। जहरीली गैस के प्रभाव से कुएं में ही तीनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।