फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three killed in road accidents , seven injured

सड़क हादसों में तीन की मौत, सात घायल

Sun, 03 May 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 03 May 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
Three killed in road accidents , seven injured

जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए सड़क

विज्ञापन
हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई, वहीं सात लोग घायल हो गये। घायलों को सीएचसी ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया।

उन्नाव के थाना कंगना के गांव नघौरा निवासी मदरे का पुत्र मुनेंद्र (32) अपने साथ गया प्रसाद और अपने बेटे विकास (10) को लेकर शनिवार को बाइक से बेनीगंज के नयागांव स्थित ससुराल से एक समारोह से वापस लौट रहे थे। इसी बीच घरेरा पुल पर बोलेरो की चपेट में आ गए, जिससे मुनेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज शव को पोस्टमार्टम को भेजा। उधर, मौका पाकर चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया। इधर, पिहानी के लोहानी निवासी सलमान (35) पुत्र अब्दुल बारी वैन चलाते हैं। शनिवार को सुबह घर लौटते समय महोली थाना क्षेत्र में वैन की टक्कर किसी वाहन से हो गई, इसमें सलमान घायल हो गए।

सीतापुर से डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया, पर रास्ते में उनकी मौत हो गई। उधर, पिहानी थाना क्षेत्र के  ढुकैया मजरा चंदेली निवासी दुलीचंद (35) पुत्र रामेश्वर शनिवार की दोपहर गांव के बाहर भैंस चरा रहे थे। इस बीच एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों की मदद से उन्हें पिहानी सीएचसी पर भर्ती करवाया गया है। वहीं हरपालपुर क्षेत्र के चंद्रमपुर निवासी गुलशेर (45) और सर्वेश कुमार (35) शनिवार की देर शाम बरेली-बिल्हौर मार्ग से अपने घर बाइक से लौट रहे थे। इसी बीच बेकाबू ट्रक की चपेट में आ गए।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा, जहां सर्वेश को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। उधर, मल्लावां क्षेत्र के राघौपुर रोड पर आमने सामने दो बाइकोें की टक्कर हो गई।

इस दुर्घटना में एक बाइक पर सवार चालक फरार हो गया जबकि उस पर बैठी राममूर्ति (70) निवासी राघौपुर व दूसरी बाइक पर सवार दिनेश (35) व राजेश (25) निवासी नेवर चटकापुर थाना बांगरमऊ उन्नाव घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed