फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three killed in road accidents, many injured

सड़क हादसों में तीन की मौत, कई घायल

Tue, 01 Nov 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Tue, 01 Nov 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Three killed in road accidents, many injured
कार से ‌‌भ‌ि‌ड़ी बस। - फोटो : अमर उजाला

 हरदोई । अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में तीन की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। किसी बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, मृतकों का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिए।

विज्ञापन


शहर क ोतवाली के मोहल्ला आजाद नगर निवासी अवधेश का पुत्र अजय प्रताप उर्फ विपिन (22) रेस्टोरेंट में नौकरी करता था। सोमवार देर रात वह काम करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में नुमाइश चौराहा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। वह हेलमेट नहीं लगाए था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


बेनीगंज कोतवाली के महमूदपुर गांव निवासी बल्टर का पुत्र कल्लू (22) सोमवार क ो बाइक  से बाजार जा रहा था। रास्ते में बाइक से बकरी टकरा गई। हादसे में वह बाइक से गिर गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोेटें आई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। मंगलवार क ो पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टडियावां प्रतिनिधि के अनुसार रविवार की देर शाम पिकअप और टेंपो की टक्कर में टेंपो सवार कई लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। वीघारामपुर निवासी रामचन्द्र के साथ उसका साथी प्रभू (45) दोनों टेंपो से टडियावां जा रहे थे। गांव हेतम पुरवा के पास पिकअप ने टक्कर मार दी। घायल रामचन्द्र अपने साथी प्रभु को लेकर सीएचसी पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने घायल प्रभु को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। इसके अलावा कई घायल लोगों को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिलग्राम के कोतवाली क्षेत्र में कटरा बिल्हौर हाईवे पर कुसेहड़ा गांव के पास मंगलवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कन्नौज के थाना तेरवा क े ककलापुर गांव निवासी मुकेश के पुत्र अमित (24) की ससुराल सुरसा थाना के गोबरहना गांव निवासी रतीराम के घर है।

पत्नी प्रतिभा कुछ दिन पहले मायके आई थी। मंगलवार को अमित बाइक से ससुराल जा रहा था। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में कटरा बिल्हौर हाईवे पर कुसेड़ा गांव के पास उसे ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोटें आई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसने हेलमेट नहीं लगाया था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उसके पास से मिले मोबाइल में मिले नंबरों के आधार पर हादसे की सूचना परिजनों को दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की तहरीर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।

लखनऊ -हरदोई मार्ग पर नई तहसील के पास जीजीआईसी के सामने सोमवार की दोपहर एक बस और कार में आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे कार में सवार चार लोग घायल हो गए। साथ ही बस में बैठी सवारियों को भी काफ ी चोटें आई है।

लखनऊ की ओर से आ रही एक स्विफ्ट कार में हरदोई की ओर से जा रही बस ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बस में सवार प्रवीण सिंह उनकी पत्नी सोनी व उनके दो बच्चे आशिका (9) अरनव (4) घायल हो गए । प्रवीण सिंह सीबीआई में एसआई के पद पर कार्यरत है वो लखनऊ से हरदोई अपने घर जा रहे थे अपने परिवार के साथ साथ ही बस में बैठी सावरियों को भी चोटे आई हैं।

मौका पाकर बस ड्राइवर बस छोड़कर फ रार हो गया। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया । उधर, देहात कोतवाली के भूरा टीकुर निवासी नेता सोमवार को पुत्री काजल (10) के साथ गंाव के सामने रोड के किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार नितिन सिंह (35) ने काजल को टक्कर मार दी।

हादसे में काजल घायल हो गई और बाइक बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में नितिन के साथ बाइक पर सवार पत्नी नीता (30) व बेटी (8) भी घायल हो गईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों केा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने नीता व उसकी पुत्री को लखनऊ रेफर कर दिया। इधर माधौगंज थाना क्षेत्र के पड़रा लखनपुर निवासी लालजीत का पुत्र रमेश कुमार (30) सड़क हादसे का शिकार हो गया।

उधर थाना क्षेत्र के पबियानी निवासी मोहन लाल का पुत्र अनिल (19) सड़क हादसे में घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इधर टड़ियावां थाना क्षेत्र के थोक खाला निवासी धीरज (28) पुत्र श्रीकृष्ण सड़क हादसे में घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसे की सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे। उधर, सांडी में सड़क पार कर रही 65 वर्षीय वृद्धा को मोटर सइकिल सवार ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। थाना क्षेत्र की रामवेटी (65) पत्नी राम भरोसे सड़क पार कर रही थी। अचानक तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे महिला घायल हो गई।

उधर, मल्लावां  कसबे के मोहल्ला काजी टोला के सामने हाईवे पर बाइक सवारों को वैगनआर कार ने टक्कर  मार दी । जिसमे दो बच्चों समेत पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए । सभी घायलों को पीएचसी से जिला अस्पताल रेफ र किया गया है । दंपति हेलमेट नहीं लगाए थे ।


जानकारी के अनुसार थाना अरवल के गांव चौसर निवासी श्यामबीर (30 अपनी  पत्नी रोशनी (28)  पुत्र यश (6)  सुमित (5 ) के साथ मंगलवार की दोपहर को बाइक से  बांगरमऊ जा रहे थे । हाईवे पर काजीटोला के सामने वैगनआर कार चालक ने टक्कर मार दी। जिसमे चारों घायल हो गए । आसपास के लोगों की सूचना पर पहुची पुलिस ने घायलों को पीएचसी में भर्ती करायाआ। सभी की हालत गंभीर देखकर हरदोई रेफ र किया है । वही कार चालक मौका पाकर कार सहित भाग गया ।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed