फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three inter-district thieves who stole agricultural equipment arrested

Hardoi News: कृषि उपकरण चुराने वाले तीन अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार

Sat, 02 Dec 2023 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Three inter-district thieves who stole agricultural equipment arrested
हरदाेई। टड़ियावां और पिहानी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कृषि उपकरणों को चोरी करने वाले तीन अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से एक पिकअप, चार पंपिंग सेट, एक कल्टीवेटर और एक तमंचा बरामद हुआ है। पूछताछ में पता चला है कि यह लोग रात 12 बजे के बाद पिकअप लेकर घटना करने निकलते थे। कहीं पंपिंग सेट तो कहीं से कल्टीवेटर चोरी कर लेते थे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में हुई प्रेसवार्ता में एसपी केसी गोस्वामी ने बताया कि टड़ियावां और पिहानी कोतवाली पुलिस गुरुवार रात वाहनों की चेकिंग कर रही थी। गोपामऊ-पिहानी मार्ग पर मुखबिर से सूचना मिलने पर एक संदिग्ध पिकअप रोकी गई। चालक ने गाड़ी तेजी से भगाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुआ। ईंट भट्ठे के पास से पिकअप और इसमें सवार तीन लोगों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी सीतापुर के महोली कोतवाली क्षेत्र के पूरनपुर निवासी महेंद्र, करौंदी निवासी भोजपाल सिंह और लखीमपुर खीरी के मैगलगंज कस्बे के मोहल्ला कैलाशपुरी निवासी पुनीत गुप्ता हैं। भोजपाल के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पिकअप से चार पंपिंग सेट और एक कल्टीवेटर मिला है। इन लोगों ने बताया कि 24 नवंबर की रात पिहानी कोतवाली क्षेत्र के बहादुर नगर के पास स्थित एक खेत से पंपिंग सेट चोरी किया था। उसी रात भोगियापुर में सड़क किनारे रखा कल्टीवेटर चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा चार नवंबर की रात टड़ियावां थानाक्षेत्र के गोपामऊ-पिहानी मार्ग पर अलग-अलग खेतों में लगे तीन पंपिंग सेट भी चोरी किए थे। प्रेसवार्ता के दौरान सीओ हरियावां शिल्पा कुमारी, सीओ यातायात अंकित मिश्रा, टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक एके सिंह भी मौजूद रहे।




तख्ता के साथ तीन लोग ही पिकअप में चढ़ा लेते थे इंजन
एसपी ने बताया कि आरोपी पिकअप में एक चौड़ा लकड़ी का पटरा रखते थे। जहां पंपिंग सेट दिखता था, वहीं पिकअप लगाकर पटरा लगा देते थे। पंपिंग सेट में पहिए लगे ही होते हैं। ऐसे में यह लोग मिलकर आसानी से इसे पिकअप पर चढ़ा लेते थे। इस दौरान एक शख्स पिकअप स्टार्ट कर ड्राइविंग सीट पर बैठ जाता था, ताकि कोई खतरा होने पर भागने में आसानी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed