फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   three hostage, 900 cartoon of maggie looted

चालक समेत तीन को बंधक बनाकर 900 गत्ता मैगी लूटी

Thu, 05 Dec 2019 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
three hostage, 900 cartoon of maggie looted
ट्रक चालक और उसके साथियों से पूछताछ करते मल्लावां कोतवाली शिवशंकर सिंह। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
उत्तराखंड के रुद्रपुर में स्थित नेस्ले की मैगी लादकर उड़ीसा के कटक जा रहे कंटेनर ट्रक को डीसीएम सवार बदमाशों ने लूट लिया। कंटेनर ट्रक के केबिन में मौजूद चालक सहित तीन लोगों को बंधक बना लिया और बिलग्राम की ओर ले गए।
विज्ञापन

बदमाशों ने कंटेनर में लदे मैगी के 1400 गत्तों में से 900 गत्ते डीसीएम में लाद लिए और बंधक बनाए गए तीनों लोगों को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बरेली जनपद के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मूसापुर निवासी शहजान खान पुत्र नक्सू खान कंटेनर ट्रक चालक है। वह बुधवार को सुबह 11 बजे उत्तराखंड के रुद्रपुर में स्थित फैक्टरी से मैगी के 1400 गत्ते कंटेनर में लादकर कटक जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके साथ गांव के ही वाहिद खां पुत्र मुनसफ खां और हसमुन खां पुत्र महमूद खां भी थे। बुधवार की रात यह लोग बिलग्राम मल्लावां मार्ग पर कस्बे की चुंगी के निकट स्थित हनुमान मंदिर के पास बन रहे अंडरपास पहुंचे। वहां अंडरपास निर्माण में शहजान खान के गांव के शकील खां पुत्र हसरत, राजू खां पुत्र बड़े खां और तालिब खां पिछले काफी समय से काम कर रहे हैं।
शहजान खां के मुताबिक, वह लोग अंडरपास के निकट ही रुके और गांव के अन्य लोगों के साथ खाना खाया। इसके बाद शहजान, राजू और शकील कंटेनर में बैठकर मोबाइल पर फिल्म देखने लगे, जबकि वाहिद खां, हसमुन और तालिब अंडरपास के निकट बने कमरे में ही बैठे रहे।
रात लगभग 10 बजे बिलग्राम की ओर से एक डीसीएम पर सवार आठ से दस लोग वहां पहुंचे और असलहों सहित कंटेनर पर चढ़ गए। इन लोगों ने शहजान, राजू और शकील के हाथ-पैर बांध दिए और एक आदमी कंटेनर लेकर चल दिया। पीछे से डीसीएम सवार भी आ गए।
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में सदरपुर के निकट भीखपुर मोड़ पर डीसीएम सवार बदमाशों ने कंटेनर से 900 गत्ता मैगी उतारकर डीसीएम में रख लिए। इसके बाद मौके से डीसीएम लेकर चले गए। किसी तरह हाथ-पैर खोलकर शहजान, राजू और शकील ने यूपी 112 पर सूचना दी तो पुलिस के साथ ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
घटना की जानकारी होने पर सीओ बिलग्राम एसआर कुशवाहा, बिलग्राम कोतवाल अमरजीत सिंह और मल्लावां कोतवाल शिवशंकर सिंह ने घटना की जांच की।
खंगाले गए सीसीटीवी के फुटेज
मल्लावां। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक गेस्ट हाउस है। पुलिस ने घटना की सुरागरशी के लिए गेस्टहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाले। फुटेज में रात 10:51 बजे कंटेनर और 10:52 बजे डीसीएम बिलग्राम की ओर जाती दिख रही है। हालांकि, इससे पुलिस को बहुत मदद नहीं मिल पाई है।
बमुश्किल मामला दर्ज करने को तैयार हुए मल्लावां कोतवाल
सूत्रों के मुताबिक, लूट का मामला किस कोतवाली में दर्ज किया जाए, इसको लेकर काफी देर तक बहस हुई। मल्लावां कोतवाल शिवशंकर सिंह का कहना था कि लूटा हुआ ट्रक बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में बरामद हुआ है, इसलिए मुकदमा बिलग्राम कोतवाली में दर्ज होना चाहिए।

बिलग्राम के सीओ एसआर कुशवाहा का कहना था कि लूट मल्लावां क्षेत्र में हुई है, इसलिए मल्लावां कोतवाली में ही मामला दर्ज किया जाएगा। काफी बहस के बाद कोतवाल शिवशंकर सिंह मान गए और मल्लावां कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करने को तैयार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed