फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three constable found in hotel with murderer went to jail

हत्यारोपी को मौज-मस्ती कराने वाले तीनों सिपाही गए जेल

Tue, 19 Nov 2019 09:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
Three constable found in hotel with murderer went to jail
हत्यारोपी को गोरखपुर पेशी पर ले जाकर उसे होटल में प्रेमिका के साथ मौज मस्ती कराना जिले के तीनों सिपाहियों को भारी पड़ गया है। निलंबन के बाद मंगलवार को तीनों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

देवरिया जनपद के गौरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरहट गांव निवासी कामेश्वर सिंह हत्या के आरोप में हरदोई जिला कारागार में बंद है। उसे हरदोई पुलिस लाइन में तैनात सिपाही आनंद सिंह यादव, अमन कुमार वर्मा और अभय कुमार सिंह पेशी पर देवरिया ले गए थे।
विज्ञापन

सोमवार को पेशी के बाद तीनों सिपाहियों ने कामेश्वर सिंह को गोरखपुर में रेलवे स्टेशन के निकट स्थित होटल में प्रेमिका के साथ मौज-मस्ती कराई थी। गोरखपुर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारकर सभी को पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने सोमवार रात ही तीनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया था। मंगलवार को पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक नियाज अहमद काजमी ने तीनों सिपाहियों के विरुद्ध शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि तीनों सिपाहियों को 17 नवंबर को कामेश्वर सिंह को अभिरक्षा में लेकर पेशी पर भेजा गया था।
न्यायालय में पेशी के बाद सीधे इन लोगों को कामेश्वर सिंह को लेकर वापस आना चाहिए था, लेकिन सिपाहियों ने कामेश्वर सिंह से साठगांठ कर उसे भागने का पूरा मौका दिया।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। इसे विभागीय अनुशासनहीनता भी माना गया है। शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस अभिरक्षा से फरार कराने की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। तीनों सिपाहियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed