फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three candidates including SP filed nomination from Misrikh

Hardoi News: मिश्रिख से सपा सहित तीन प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Tue, 23 Apr 2024 03:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 23 Apr 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Three candidates including SP filed nomination from Misrikh
हरदोई। लोकसभा चुनाव की चल रही नामांकन प्रक्रिया में सोमवार को लोकसभा क्षेत्र मिश्रिख से सपा सहित तीन प्रत्याशियों ने नामांकन कराए। लोकसभा क्षेत्र हरदोई में न तो किसी ने नामांकन कराया और न ही नामांकन पत्र लिया। अब तक मिश्रिख क्षेत्र से चार और हरदोई क्षेत्र से एक प्रत्याशी ने नामांकन कराया है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए 18 अप्रैल से शुरु हुई नामांकन प्रक्रिया में पहले दिन एक-एक नामांकन हुआ था। इसके बाद सोमवार को लोकसभा क्षेत्र मिश्रिख से सपा से संगीता राजवंशी ने अपने ससुर पूर्व मंत्री रामपाल राजवंशी, पति मनोज कुमार और समर्थक के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर निर्वाचन अधिकारी सौम्या गुरुरानी के समक्ष नामांकन किया।
विज्ञापन

लोकसभा क्षेत्र मिश्रिख से ही नारी नर रक्षा पार्टी से वंदना वर्मा और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अवधेश कुमार ने नामांकन दाखिल किए। मिश्रिख क्षेत्र से अब भाजपा प्रत्याशी को मिलाकर चार नामांकन हो गए हैं। लोकसभा क्षेत्र हरदोई से दावेदारी के लिए ओम प्रकाश ने नामांकन पत्र प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed