फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   This year passed like this: There was a lot of murder of relationships, the road kept turning red with blood.

कुछ ऐसा गुजरा यह साल : रिश्तों का खूब हुआ कत्ल, सड़क खून से होती रही लाल

Sun, 29 Dec 2024 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
This year passed like this: There was a lot of murder of relationships, the road kept turning red with blood.
हरदोई। साल 2024 बीतने को है। साल तो खत्म हो जाएगा, लेकिन इस साल हुए हादसे और घटनाएं हमेशा ही दर्ज रहेंगी। इस साल रिश्तों का खूब कत्ल हुआ।
विज्ञापन

कहीं चाल चलन से परेशान होकर पिता ने बेटी को मौत के घाट उतार दिया तो कहीं भाई ने नाबालिग बहन के गर्भवती होने पर घटना को अंजाम दे दिया। इस सबसे इतर पूरे साल हादसोें में सड़क लाल होती रही। इस वर्ष सबसे ज्यादा हादसे बिल्हौर कटरा मार्ग पर हुए। हादसे भी ऐसे जिनमें 11 लोगों तक की जान पलक झपकते ही चली गई। कुछ सनसनीखेज घटनाएं भी हुईं। शहर में ही अधिवक्ता को घर में घुसकर गोली मार दी गई तो पाली के दो अलग-अलग हत्याकांड भी पूरे प्रदेश में छाए रहे। इसी पर पेश है एक रिपोर्ट ...



शहर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड पर रहने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता कनिष्क मेहरोत्रा की 30 जुलाई को घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सरेशाम हुई इस घटना से पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं में रोष फैल गया था। संपत्ति विवाद में हत्या होने की बात सामने आई और सुपारी किलर समेत सात लोगों को जेल भेज दिया गया। इसी घटना का जिक्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में किया था, क्योंकि हत्यारोपियों में सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव बीरे भी शामिल थे।
विज्ञापन


पाली थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासी युवराज (17) की 30 मई को पाली कस्बे के मोहल्ला बिरहाना में निर्माणाधीन चौकी के पास अदनान ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। किशोरी से नजदीकियों को लेकर हुए विवाद में हत्या हुई थी। इस हत्याकांड से जिले की राजनीति में उबाल आ गया था। करणी सेना के लोागों ने भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। हालांकि, मामले में नामजद सभी लोगों को पुलिस जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पाली थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव में 19 अगस्त की रात गौरव सिंह (28) की हत्या कर दी गई थी। शुरुआत में मामला खुदकुशी का लग रहा था, लेकिन विवेचना में पता चला कि गौरव की प्रेमिका के पिता, भाई, जीजा ने मिलकर गौरव काे घर बुलाया था। इसके बाद उसकी तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना का खुलासा पुलिस कर चुकी है। सभी आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।



कुछ यूं हुआ रिश्तों का भी कत्ल
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के मलौथा निवासी सुनैना तिवारी का शव 30 मार्च को सांडी थाना क्षेत्र में सड़क किनारे बोरी में बंद पड़ा मिला था। पहचान होने पर सुनैना के पिता ज्ञानेंद्र ने पति आकाश तिवारी पर हत्या करने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले की पड़ताल की, तो पता चला कि पिता ज्ञानेंद्र ने बेटी के चाल चलन से परेशान होकर अपने साले के साथ मिलकर सुनैना की हत्या की थी। आरोपी जेल में हैं।


सांडी थाना क्षेत्र के सुगवा गांव में एक किशोरी प्रेम प्रसंग में गर्भवती हो गई थी। भाइयों को पता चला तो उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद किशोरी की मौत हो गई। ग्राम प्रधान के सहयोग से गुपचुप ढंग से किशोरी काे दफन कर दिया। इसी बीच पुलिस को भनक लगी तो शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया गया। घटना में किशोरी के सगे भाई, माैसेरे भाई, ग्राम प्रधान और प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।


इन हादसों ने नम कीं हर किसी की आंखें
बिल्हौर कटरा राज्य राजमार्ग पर मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में 24 नवंबर की रात बरातियों से भरी बोलेरो और मिनी बस की सीधी भिड़ंत हो गई थी। घटना में देवरानी जेठानी समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई थी। कई दिनों तक मृतकों के घरों में चूल्हे नहीं जले थे।

बिल्हौर कटरा मार्ग पर बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में रोशनपुर के पास डीसीएम की चपेट में आकर सीएनजी ऑटो पलट गया था। घटना में ऑटो सवार 11 लोगाें की मौत हो गई थी। भरी दोपहर में हुए इस हादसे से सड़क खून से लाल हो गई थी। सड़क पर शव इधर-उधर बिखरे नजर आए थे। देखने वालों तक की रूह कांप गई थी।



12 जून को बिल्हौर कटरा मार्ग पर मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में सड़क किनारे झोपड़ी पर बालू लदा ट्रक पलट गया था। घटना में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई थी। यह लोग झोपड़ी के बाहर चारपाई पर लेटे हुए थे और इन्हें मौत ने आंखें खोलने तक का मौका नहीं दिया। मरने वालों में तीन बच्चियां भी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed