{"_id":"64d930ea3fa2bfa9610b47c5","slug":"this-freedom-was-achieved-by-the-sacrifice-of-martyrs-neeraj-verma-hardoi-news-c-213-1-hra1002-2115-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों की कुर्बानी से मिली यह आजादी : नीरज वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों की कुर्बानी से मिली यह आजादी : नीरज वर्मा
विज्ञापन
हरदोई। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर रविवार को पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र ने कहा कि शहीदों की कुर्बानी से यह आजादी मिली है।
उन्होंने स्वतंत्रता दिवस, मेरी माटी मेरा देश और हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित बैठक में कहा देश आने वाले 15 अगस्त को धूमधाम से आजादी का अमृत महोत्सव मनाएगा। हमारे शहीदों की कुर्बानी से मिली यह आजादी की ही देन है, जो आज हम सब खुल कर अपने अचार विचार प्रकट कर सकते है। उसी के साथ अफसोस मनाने की भी जरूरत है, क्योंकि इस आजादी की हमें भारी कीमत चुकानी पड़ी।
उन्हाेंने कहा कि एक खूबसूरत अखंड भारत को कुछ कपटी ताकतों ने अपनी आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए विभाजित कर दिया था। यह ऐसी त्रासदी थी, जहां लोगों को अपने ही भाई-बहनों के ख़िलाफ़ भर दिया गया। जो काम शांति पूर्वक हो सकता था उसके पीछे खून की नदियां बह गई। आज की नौजवान पीढ़ी को उस वीभत्स घटना की जानकारी देना हमारा कर्तव्य है कि जनता जाने कैसे हमने इस आजादी को पाने का मोल चुकाया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत जो गांव-गांव से मिट्टी एकत्रित की जायेगी, उस मिट्टी से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में स्मृति वाटिका का निर्माण करेंगे। हम सभी मिलकर इस पुण्य कार्य के लिए देशवासियों का जोश बढ़ाते हुए उन्हे भी इसमें सहयोग करने को प्रोत्साहित करें। देशसेवा में यह हमारा आपका एक बड़ा योगदान होगा।
जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्र ने बताया 14 अगस्त विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भारतीय जनता पार्टी चार बजे शहीद उद्यान से मौन जुलूस निकालेगी। जो नुमाइश चौराहा, बड़ा चौराहा, सिनेमा चौराहा लखनऊ चुंगी होते हुए जिला भाजपा कार्यालय पर समापन होगा।इसके साथ ही पांच बजे पार्टी कार्यालय पर विभाजन विभीषिका पर गोष्ठी होगी। गोष्ठी में मुख्य वक्ता जिले के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर रहेंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष, राजीव रंजन मिश्र, श्रीकृष्ण शास्त्री, जिला महामंत्री अजीत सिंह बब्बन, कार्यक्रम संयोजक इंजी. ओम वर्मा, अनुराग मिश्र, सत्येंद्र राजपूत, जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री, गांगेश पाठक मौजूद रहे।