फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Thieves stole gold and silver jewellery from a closed house

Hardoi News: बंद मकान से चोरों ने सोने-चांदी के जेवर चुराए

Mon, 06 Jan 2025 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 06 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole gold and silver jewellery from a closed house
बेनीगंज। नेवादा लोचन गांव में रविवार रात दो मकानों को चोरों ने निशाना बनाया। दीवार फांदकर घुसे चोरों ने एक मकान से अलमारी और बक्सा तोड़कर सोने-चांदी के जेवर व पीतल के बर्तन चोरी कर लिए। दूसरे मकान से लोहे की सरिया आदि चुरा ले गए।
विज्ञापन

नेवादा लोचन गांव निवासी छोटक्की पत्नी रामबिलास के गांव में ही आमने-सामने दो मकान हैं। बताया कि रात में वह पुत्री के साथ एक मकान सो गईं। एक मकान बंद था। सोमवार सुबह जब देखा तो तो कमरे का ताला टूटा था। बक्सा और अलमारी तोड़कर मांग बेंदी, एक जोड़ी झुमकी, माला, एक कमर बिछुआ, तीन जोड़ी पायल और पीतल व तांबे के बर्तन चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

बताया कि उनके तीन लड़के हैं, जिसमें दो लड़के लुधियाना में माली का काम करते हैं। एक लडका चंडीगढ़ में काम करता है। डायल 112 पर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने जांच-पड़ताल की। वहीं इसी गांव के प्रेमशंकर के निर्माणाधीन मकान की 50 किलोग्राम लोहे की सरिया और 35 किलोग्राम जीन पाइप चोर कमरे का ताला तोड़कर उठा ले गए है। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed