फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Thieves stole cash and jewelery and set the bike on fire

Hardoi News: चोरों ने नकदी, जेवर चोरी कर बाइक में लगाई आग

Thu, 01 Feb 2024 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 01 Feb 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole cash and jewelery and set the bike on fire
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के पुरबावां के मजरा रौसा में चोरों ने मकान में घुसकर नकदी, जेवर आदि चोरी कर लिए। चोरों ने मकान में खड़ी बाइक में आग भी लगा दी। जिससे बाइक जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़िता ने रिश्तेदार पर ही चोरी का शक जाहिर किया है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन



रौसा निवासी अब्दुल मजीद और उनकी पत्नी जाहिरा ने बताया कि बुधवार रात को किसी समय चोर मकान में दाखिल हुए। कमरे का ताला तोड़कर बक्से व अलमारी तोड़ दी। पचास हजार की नकदी समेत सोने के तीन हार, तीन झूमड़, तीन मांगबेंदी, चार बाल चोटी चांदी की, तीन हाथफूल चांदी, तीन जोड़ी पायल, तीन अंगूठियां सोने की, दो क्लिप चांदी, एक लॉकेट सोने का लगभग आठ लाख रुपये के जेवर चुरा ले गए। पीड़िता जाहिरा ने बताया कि बरामदे में खड़ी मोटरसाइकिल को भी चोरों ने आग लगा दी और भाग गए।
विज्ञापन

बताया कि सुबह जब परिजन उठे तो कमरे का ताला टूटा देखा। पीड़िता जाहिरा ने पुलिस को दी राहरीर में कासिमपुर थाना क्षेत्र के घुघेरा गांव निवासी रिश्तेदार पर चोरी का शक जाहिर किया है। पुलिस चोरी को संदिग्ध मानकर जांच-पड़ताल कर रही है। पीड़िता का आरोप है कि सूचना के बाद भी पुलिस ने घटनास्थल की जांच नहीं की है। बिलग्राम सीओ सतेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। पूरी जांच कराई जाएगी और उसी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed