फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Thieves break into the wall and throw cash and jewelry

दीवार में सेंध लगा चोरों ने नगदी-जेवरात उड़ाए

Fri, 25 Oct 2019 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Thieves break into the wall and throw cash and jewelry
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम म्योनी में बुधवार की रात चोरों ने एक मकान में दो दीवारों में सेंध लगाकर वारदात को अंजाम दिया। कमरे में नगदी व सोने-चांदी के जेवरात भरे बक्से उठा ले गए। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की है।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम म्योनी निवासी अरविंद पुत्र श्रीराम खेती करता है। अरविंद के मुताबिक गांव के किनारे बाजार में उसका मकान बना है। बुधवार की रात वह पड़ोस में बने मंदिर पर सो रहा था। उसके घर में पत्नी सुनीता, पुत्र अमरेश, बहू प्रीती, संजीव आदि अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। इसी दौरान देर रात चोरों ने पीछे की दीवार में सेंध लगाकर मकान में धावा बोल दिया। कमरे में जेवरात व नगदी से भरे दो बक्से उठा ले गए। सुबह पीड़ित की बहू को कमरे में दो जगह सेंध लगी देखी। वहीं कमरे में सामान बिखरा पड़ा मिला। बहू के शोर मचाने पर अन्य परिजन मौके पर आ गए। परिजनों ने बक्सों की तलाश की तो घर के पास में कपड़ों से भरा बक्सा पड़ा मिला। पीड़ित के अनुसार चोर 25 हजार की नगदी, दो जोड़ी पायल, दो बेहसर, चार सोने की अंगूठी, तीन चांदी की अंगूठी, एक कमर बिछुआ, एक जोड़ी झाले, एक सोने का लॉकेट समेट ले गए। पीड़ित ने सवा लाख की चोरी होने का अनुमान लगाया है। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की है। एसओ अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed