फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   thermal screening in hardoi

सभी नगर निकायों में शुरू हुई थर्मल स्क्रीनिंग

Sat, 08 Aug 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
thermal screening in hardoi
फोटो-11-संडीला के मोहल्ला बरौनी में थर्मल स्क्रीनिंग करती स्वास्थ्य कर्मी और मौजूद एसडीएम। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई में डीएम पुलकित खरे के निर्देश पर जिले के सभी नगर निकाय क्षेत्रों में थर्मल स्क्रीनिंग शनिवार से शुरू हो गई। संडीला प्रतिनिधि के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बरौनी सहित नगर पालिका क्षेत्र में थर्मल स्क्रीनिंग का कार्य शुरू कर दिया है। एसडीएम संडीला मनोज कुमार श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य टीमों के कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन

शाहाबाद सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रवीण दीक्षित ने बताया कि 15082 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई है। पिहानी सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान कोई संदिग्ध मिलने पर एंटीजन किट से टेस्ट कराया जाएगा। सांडी में 11425 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। एंटीजन किट से 35 लोगों जांच की गई। रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

पाली नगर पंचायत के 13 वार्डों में 26 टीमों ने 10414 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद शुक्ला ने बताया कि छह लोगों में बुखार के लक्षण मिले हैं। ईओ अवनीश शुक्ला ने भी एंटीजन किट से टेस्ट कराया। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। बिलग्राम में 10454 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो लोगों में सर्दी व बुखार के लक्षण मिले हैं। एसडीएम कपिल देव यादव, सीएचसी अधीक्षक डॉ. विनीत तिवारी, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अनिरुद्ध मिश्रा आदि ने स्वास्थ्य टीमों के कार्यों का जायजा लिया। मल्लावां में पचास टीमों ने 13 हजार लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed