फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   There is huge celebration in the world...Awadh Bihari is coming

Hardoi News: जगत में उत्सव है भारी...आ रहे हैं अवध बिहारी

Tue, 09 Jan 2024 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 09 Jan 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
There is huge celebration in the world...Awadh Bihari is coming
हरदोई। श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जनपद में भी उत्साह का माहौल है। न सिर्फ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ बल्कि विश्व हिंदू परिषद और भाजपा के जनप्रतिनिधियों से लेकर पदाधिकारी तक हर हिंदू परिवार को 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। अयोध्या से आए पूजित अक्षत, रामपत्रक और राम मंदिर का चित्र भेंट कर 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाने का आग्रह भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी क्रम में मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष आशीष माहेश्वरी, कार्याध्यक्ष मोहित मिश्रा ने नवीन गल्ला मंडी परिसर में व्यापारियों से संपर्क किया। इस दौरान उन्हें पूजित अक्षत और राम पत्रक देकर 30 जनवरी के बाद अयोध्या दर्शन करने के लिए भी प्रेरित किया। उधर दूसरी ओर मिश्रिख से भाजपा सांसद अशोक रावत ने बालामऊ कस्बे में जनसामान्य से संपर्क कर अयोध्या मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़ी जानकारियां देकर पूजित अक्षत वितरित किए। इस दौरान सांसद ने कहा कि हम लोग सौभाग्यशाली हैं, जो राम मंदिर बनते देख रहे हैं। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed