फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   There is a scramble for X-rays, forcing patients to wait for hours.

Hardoi News: एक्सरे के लिए हो रही मारामारी, घंटों इंतजार करने को मजबूर मरीज

Sat, 07 Mar 2026 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
There is a scramble for X-rays, forcing patients to wait for hours.
हरदोई। होली बीतने के बाद मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाओं पर भारी दबाव देखने को मिला है। विशेष रूप से एक्सरे कराने वाले मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। होली के दौरान हुए सड़क हादसों, मारपीट और हुड़दंग में चोटिल हुए लोगों के कारण हड्डी से जुड़े मामलों में अचानक उछाल आया है। बढ़ी भीड़ के कारण एक्सरे कराने के लिए मरीजों को घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

होली के हुड़दंग और हादसों के बाद हड्डी रोगियों की संख्या काफी बढ़ गई है। होली के दूसरे दिन से ओपीडी खुल गई थी और उसी दिन से एक्सरे के मरीजों में इजाफा देखा जा रहा है। सामान्य दिनों की तुलना में एक्सरे कराने वाले मरीजों की संख्या में 40 से 50 फीसदी तक की वृद्धि हुई है। पिछले तीन दिनों से रोजाना औसतन 170 से 185 मरीजों के एक्सरे हाे रहे हैं। हालांकि एक्सरे की सुविधा तो 24 घंटे है लेकिन सुबह नौ बजे ओपीडी खुलने के बाद मरीजों की भीड़ में बढ़ोतरी हो जाती है। व्हीलचेयर और स्ट्रेचर पर आए मरीजों को कतार में लगे देखकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की चुनौती साफ नजर आ रही है। अस्पताल पहुंचे मरीज देवीदयाल ने बताया कि वह सुबह 10 बजे से लाइन में लगे हैं लेकिन दोपहर 12 बजे तक उनका नंबर नहीं आ सका।
विज्ञापन



एक मरीज के कई एंगल से होते हैं एक्सरे
वैसे भी बड़े दिन बाद डिजिटल मशीन से एक्सरे हो रहे हैं। इस वजह से काम थोड़ा जल्दी हो भी पा रहा है वरना अभी तक पोर्टेबल मशीन से एक्सरे होने पर समय और बढ़ सकता था। टेक्नीशियनों के अनुसार एक मरीज का कम से कम दो एंगल से एक्सरे लिया जाता है। इस वजह से हर रोज 350 से 385 तक एक्सरे हो रहे हैं। इस कारण एक मशीन पर लोड भी अधिक पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



होली के बाद फ्रैक्चर के केस बढ़े हैं। एक्सरे विभाग में स्टाफ पूरी क्षमता से काम कर रहा है ताकि किसी भी मरीज को बिना जांच के वापस न जाना पड़े। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ही टोकन व्यवस्था को लागू किया गया है। -डॉ. चंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed