फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   There is a dialysis machine and a patient too, but there is no place to install it.

Hardoi News: डायलिसिस मशीन है, मरीज भी, पर लगाने के लिए नहीं स्थान

Wed, 13 Nov 2024 10:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
There is a dialysis machine and a patient too, but there is no place to install it.
हरदोई। मेडिकल काॅलेज के डायलिसिस सेंटर पर मरीजों की सहूलियत के लिए नई मशीनें भले ही आ चुकी हैं पर डायलिसिस के लिए मरीजों का इंतजार अभी खत्म नहीं हो पाया है। सेंटर पर जगह के अभाव की वजह से कई मशीनें के अभी तक कवर ही नहीं हटाए गए हैं। सेंटर पर जगह कम होने की वजह से मरीजों की प्रतीक्षा सूची जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन


जिले के मेडिकल कॉलेज में किडनी के मरीजों के लिए डायलिसिस सेंटर बना हुआ है। डायलिसिस सेंटर बन जाने से मरीजों को काफी राहत मिली है। मरीजों को दूसरे जिलों में नहीं जाना पड़ता है, साथ ही मेडिकल कॉलेज में निशुल्क डायलिसिस होती है। इस वजह से आने जाने से लेकर डायलिसिस का खर्चा भी लोगों का बच रहा है। मेडिकल काॅलेज में डायलिसिस यूनिट 10 मशीनों के साथ वर्ष 2022 में शुरू की गई। डायलिसिस सेंटर स्थापित होने के बाद से अभी तक 203 मरीजों का पंजीकरण हो चुका है और प्रतिदिन 30 मरीजों की डायलिसिस होने के बाद 10 मरीजों की प्रतीक्षा सूची बनी रहती है।
विज्ञापन

अधिक लोड होने की वजह से दो मशीनें खराब भी हो गईं। इसके बाद आठ मशीनों पर ही डायलिसिस हो रही है। इसी समस्या के निस्तारण के लिए सेंटर प्रभारी आयुष यादव ने छह नई मशीनें मंगवा ली है, लेकिन यह मशीनें अभी तक सेंटर पर लग नहीं पाई हैं। हालांकि, दो खराब मशीनों को हटाकर नई मशीन लगा दी गई हैं, लेकिन चार मशीनें अभी तक वैसे ही बंद रखी हैं। सेंटर पर स्थान की कमी के चलते मशीन अनुपयोगी साबित हो रही हैं। इससे मरीजों की प्रतीक्षा सूची में भी कुछ खास कमी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंटर प्रभारी आयुष यादव ने बताया कि मशीनों की उपलब्धता है और दो खराब मशीनों को हटाकर दूसरी मशीन लगा दी गई है। मरीजों का लोड अभी कम है, लेकिन स्थान के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed