फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   There is a boom in the furniture and electronic market to decorate the daughter's home.

Hardoi News: एसआईआर की समयसीमा बढ़ी, 11 दिन में करना होगा 33 प्रतिशत काम

Sun, 30 Nov 2025 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
There is a boom in the furniture and electronic market to decorate the daughter's home.
हरदोई। विधानसभावार फोटोयुक्त मतदाता सूची के एसआईआर (विशेष सघन पुनरीक्षण) अभियान की भारत निर्वाचन आयोग ने समयसीमा चार से 11 दिसंबर तक बढ़ा दी है। समयसीमा बढ़ाए जाने से काम में लगे कार्मिकों और अधिकारियों पर कुछ दबाव कम हुआ है। वैसे रविवार दोपहर तक जिले में करीब 67 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं के फार्म भरवाए जा चुके थे। अब 11 दिन में बाकी का 33 प्रतिशत काम करना होगा।
विज्ञापन

एसआईआर अभियान में आठ विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में शामिल 30,15,415 मतदाताओं के एक-एक कर फार्म भरवाए जाने हैं। जिसके लिए 3,328 मतदेय स्थलों पर बीएलओ के माध्यम से पुनरीक्षण कराया जा रहा है। पुनरीक्षण अभियान में 30,19,415 में से 18,70,723 मतदाताओं के फार्म को डिजिटाइज्ड कराया जा चुका है। साथ ही मृतक और शिफ्टेड श्रेणी में करीब 1,98 लाख मतदाताओं को चिह्नित किया गया है। उन मतदाताओं के फार्म बीएलओ ने हासिल कर लिए हैं। वहीं रविवार को सभी मतदेय स्थलों पर लगाए एसआईआर सुगमता शिविर में भी फार्म भरवाए गए हैं, जिससे डाटा डिजिटाइजेशन में जिले की स्थिति और अच्छी होने की संभावना है।
विज्ञापन

---
विधानसभावार फार्म डिजिटाइजेशन पर एक नजर
विधानसभा क्षेत्र : कुल मतदाता : डिजिटाइज्ड फार्म (रविवार तक)
- सवाजयपुर : 4,17,380 : 2,61,401
- शाहाबाद : 3,68,245 : 2,41,238
- हरदोई : 4,24,542 : 2,29,592
- गोपामऊ : 3,55,422 : 2,49,867
- सांडी : 3,43,022 : 2,14,277
- बिलग्राम-मल्लावां : 3,98,496 : 2,58,285
- बालामऊ : 3,58,970 : 2,06,784
- संडीला : 3,53,265 : 2,10,587
---
वैसे एसआईआर अभियान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में पूरी टीम संवेदनशीलता से जुटी है। काम में गति भी दिख रही है। हां, भारत निर्वाचन आयोग ने अभियान की समयसीमा चार से बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दी है। जिससे काम को अब और भी बेहतर तरीके से कराया जा सकेगा। पूरी टीम से कहा गया है कि समयसीमा बढ़ने से काम की गति को मध्यम न होने दें, बल्कि और गंभीरता से काम करते हुए समयसीमा से पहले ही काम को समाप्त करा लिया जाए। -प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article