फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   There has always been better coordination between bar and bench in Hardoi: Justice Mayank Jain

बार और बेंच के बीच हरदोई में हमेशा रहा बेहतर समन्वय : न्यायमूर्ति मयंक जैन

Mon, 16 Oct 2023 10:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 10:43 AM IST
विज्ञापन
There has always been better coordination between bar and bench in Hardoi: Justice Mayank Jain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हरदोई। पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता, बाबूलाल मांटेसरी स्कूल के प्रबंधक और वरदान चैरिटेबिल ट्रस्ट के ट्रस्टी रहे प्रकाश चंद्र गुप्ता की मूर्ति का अनावरण शनिवार को एक समारोह के दौरान किया गया। बाबू लाल मांटेसरी स्कूल में स्थापित प्रतिमा का अनावरण करते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मयंक जैन ने कहा कि इस जिले से गहरा नाता रहा है। स्थानीय अधिवक्ताओं की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि यहां हमेशा ही बार और बेंच का बेहतर तालमेल रहा है।
प्रतिमा का अनावरण करने के बाद समारोह काे संबोधित करते हुए मयंक जैन ने कहा कि वह खुद भी इस जिले में तीन साल तैनात रहे हैं। यहां के अधिवक्ताओं का व्यवहार और कार्य देखा है और इसी आधार पर कह रहे हैं कि यहां बार और बेंच का समन्वय अच्छा है। प्रकाश चंद्र गुप्ता के योगदान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि डीजीसी सिविल रहते हुए उन्हाेंने जो कार्य किए वह सदैव स्मरणीय रहेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर अयोध्या के भूमि अध्याप्ति अभिकरण के अध्यक्ष शैलेश कुमार तिवारी, अपर जिला जज प्रथम, सत्यदेव गुप्ता, न्यायाधीश शमशुल हक, न्यायमूर्ति अभय कुमार आदि मौजूद रहे। इस मौके पर प्रकाश पुंज पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी भुवन चतुर्वेदी, विद्यालय के प्रबंधक अविनाश चंद्र गुप्ता, तन्मय गुप्ता, अभिनव गुप्ता, सरस्वती गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed