फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   " There go the temple once a week '

‘सप्ताह में एक बार मंदिर जरूर जाएं’

Mon, 12 Jan 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 12 Jan 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
" There go the temple once a week '

विहिप के स्वर्ण जयंती वर्ष मनाने के क्रम में शहर के

विज्ञापन
नघेटा रोड स्थित बाल विद्या भवन परिसर में हिंदू सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि आए महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज ने कहा कि हिंदू वही है जो गाय, गंगा, भारत को अपनी माता मानता है। कहा कि भारत के गैर धर्म के लोगों में 96 प्रतिशत हिंदू से धर्मांतरित हैं। यह सभी लोग हमारे है बस चोला दूसरा ओढ़े हुए हैं।

कहा कि देश को खतरा बाहरी शक्तियों से नहीं, बल्कि देश को असली खतरा धर्मनिरपेक्षता रूपी वायरस से है। उन्होंने सभी हिंदुओं से सप्ताह में कम से कम एक बार मंदिरों में जाने का आह्वान करते हुए एकजुट होने की अपील की। इससे पहले सम्मेलन का शुभारंभ भाजपा सांसद अंशुल वर्मा ने किया। सम्मेलन के मुख्य वक्ता विहिप के केंद्रीय मंत्री आनंद हरबोला ने संगठन के क्रिया कलापों पर प्रकाश डालते हुए विहिप के विगत 50 वर्षों के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दे सभी से एकजुट रहने का आह्वान किया।

सम्मेलन को विहिप के रामसेवक शर्मा, वासुदेव पटेल, आचार्य संतोष भाई, स्वामी केशवानंद, स्वामी हरिहरानंद महाराज, राजेंद्र दास आदि ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि हिंदुओं के जागृत होने की जरूरत है। हिंदू धर्म सनातन शास्वत मूल्यों का वाहक है। यह आदि धर्म है, विश्व का परित्राण हिंदुत्व से ही संभव है। अपनी संस्कृति एवं धर्म की रक्षा को सभी को सजग रहकर एकजुट रहना होगा।

आयोजन समिति की अध्यक्षा कीर्ति सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि अपनी संस्कृति तथा सभ्यता की रक्षा को हर स्तर पर एकजुट रहना चाहिए। इससे पहले विहिप जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, जिला मंत्री सुशील द्विवेदी, नगर अध्यक्ष मिथिलेश द्विवेदी, बजरंग दल के जिला संयोजक अवनीश द्विवेदी, प्रांतीय सहमंत्री अंकुर अवस्थी, मीडिया प्रमुख मिथिलेश मिश्रा, उपाध्यक्ष अमित शुक्ला तथा सत्संग प्रमुख सुनील ने अतिथियों का स्वागत किया गया।

सम्मेलन में भाजपा के पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह, अशोक सिंह, गायत्री परिवार की रेखा त्रिपाठी, आर्य समाज की सुधा विद्या वाचस्पति, महंत नागेंद्र दास, बीना त्रिपाठी, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष रामेश्वर बाजपेयी, मंत्री कमलेश पांडेय, प्रदेश बार कौंसिल के सदस्य दिग्विजय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता इंद्रेश्वरनाथ गुप्ता आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सुशील त्रिपाठी ने और विहिप जिलाध्यक्ष विहिप हर्षवर्धन सिंह ने आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed