{"_id":"6ad90a61ced8c667560a90f9","slug":"there-are-many-people-moving-around-with-blue-flags-do-take-note-of-the-elephant-symbol-on-those-flags-as-well-vishwanath-pal-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-158839-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीले झंडे वाले बहुत घूम रहे, झंडे पर हाथी निशान भी देख लें : विश्वनाथ पाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीले झंडे वाले बहुत घूम रहे, झंडे पर हाथी निशान भी देख लें : विश्वनाथ पाल
विज्ञापन
बेनीगंज। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा है कि आज कल नीले झंडे वाले बहुत से लोग घूम रहे हैं। इनसे सावधान रहने की जरूरत है। जुमलों से बचें और अपना समर्थन नीला झंडा देखकर नहीं नीले झंडे पर हाथी निशान देखकर दें। वह बुधवार को कालाआम की बगिया में बसपा के कैडर कैंप को संबोधित कर रहे थे।
बसपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय की नीति पर चलती है। उन्होंने भाजपा सरकार में दलितों, पिछड़ों और अति पिछड़ों पर उत्पीड़न बढ़ने का आरोप लगाते हुए कानून व्यवस्था ध्वस्त होने की बात कही। कहा कि मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से आदमी त्रस्त है और विकल्प के रूप बसपा की तरफ देख रहा है। उन्होंने कहा कि पिछड़ी जातियों को बसपा से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर आरक्षण खत्म करने की साजिशरच ने का आरोप भी लगाया है।
कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए मायावती ने बैकलॉक के मा ध्यम से कई लाख लोगों को नौकरी देने की कोशिश की लेकिन इन भर्तियों को रोका गया। ठेकेदारी में एससी एसटी के लेागों को आरक्षण दिया गया। महापुरुषों के नाम पर बसपा सरकार ने जो जिले बनाए उनका नाम सपा सरकार ने बदला था। कहा कि सपा के पीडीए का मतलब धोखा है। कार्यक्रम को मंडल जोन प्रभारी रणधीर बहादुर, राकेश कुमार गौतम, अमर सिंह, राधेश्याम वर्मा, सूर्यकांत निराला ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष राजपाल गौतम ने की।
विज्ञापन
... और अब अनिल गौतम पर दांव लगाएगी बसपा
कार्यक्रम के दौरान बसपा के प्रदेश अध्यक्ष ने गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशियाता को लेकर भी स्पष्ट संकेत दे दिए। कार्यक्रम के आयोजक अनिल गौतम की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी मुखिया ने इन्हें आशीर्वाद दिया है। इस विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। अनिल गौतम के लिए अभी से चुनाव में जुटने की अपील भी उन्होंने की। अनिल गौतम मूल रूप से बिलग्राम के पुसेड़ा के रहने वाले हैं। पिछले डेढ़ दशक से टड़ियावां में रहते हैं। बेसिक शिक्षा परिषद में जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक पद से इस्तीफा देकर राजनीति में आए अनिल बामसेफ के जिलाध्यक्ष भी रहे हैं। उनकी पत्नी नीतू गौतम जिला पंचायत की सदस्य रहीं हैं।