फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Then came the procession of thieves

फिर निकली चोरों की बारात

Wed, 12 Aug 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Wed, 12 Aug 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Then came the procession of thieves

चौबीस घंटे में पिहानी और शहर क्षेत्र चोरों की फिर

विज्ञापन
बारात निकली और तीन घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर फरार हो गए। पिहानी क्षेत्र में चोरों ने जहां दो घरों को निशाना बना लाखों के माल पर हाथ साफ किया, वहीं शहर कोतवाली क्षेत्र में एक घर को निशाना बना लाखों की चोरी कर पुलिस को खुली चुनौती दे दी है।

उधर, ताबड़तोड़ चोरियाें की घटनाओं से अवाम दहशत में है। सोमवार रात पिहानी के मोहल्ला मिश्राना निवासी विनोद कुमार अपने परिवार के साथ छत पर सोए थे। उनके मकान के पीछे दीवार का सहारा लेकर चोर उनके घर के अंदर प्रवेश कर गए और अंदर रखे बक्से उठा लिए।

चोर बक्सों को पास के खेत में ले गए और ताले तोड़ कर चालीस हजार रुपये की नगदी, मोबाइल निकाल लिए और बक्सा और सामान खेत पर ही छोड़ दिया। इससे पूर्व चोरों ने इसी से सटे कमरे में रखे बक्से से जेवरात चुरा लिए। इस बाबत गृहस्वामी ने मामले की सूचना पुलिस को दी है, जिस पर पुलिस ने आकर जांच पड़ताल भी की।

उधर, सोमवार की ही रात चोरों ने भाटनटोला में शरीफ के मकान पर धावा बोला और शरीफ के घर के बक्से से सोने की एक झुमकी, पाजेब, पैंट शर्ट व नगदी चोरी कर ली। चोरों ने शरीफ के बकरे भी चोरी करने की कोशिश की, पर बकरे खुलते ही छत पर आ गए, जहां शरीफ की आंख खुल गई। इसके बाद चोर फरार हो गए।

शरीफ के अनुसार, उसने कोतवाली पुलिस को लिखित रूप से अवगत करा दिया है। ज्ञात हो कि रविवार की रात निजामपुर में चोरों ने चिकित्सक के मकान में घुस कर लाखों रुपये का माल पार कर दिया था। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र में चोर घर में घुस कर लाखों का माल लेकर फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, मोहल्ला आजाद नगर में दीपक द्विवेदी पुत्र शैलेंद्र द्विवेदी अपने परिवार के साथ रहते है। सोमवार को वह बाहर गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी अनामिका, साली और छह माह का पुत्र था। रात में परिवार के सदस्य एक कमरे में जाकर सो गए।

सुबह जब परिवार के सदस्य जागे तो उनके होश उड़ गए। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। अनामिका ने दीपक को घर में चोरी की सूचना दी। सूचना के बाद दीपक घर पहुुंचे और पुलिस को सूचना दी। बताया कि चोर घर में दीवार फांद कर घुसे थे।

वह घर से तीन सोने की अंगूठी, चार लाकेट, एक जोड़ी पायल, सोने की चेन, गैस सिलेंडर आदि सामान उठा ले गए। बताया कि चोर करीब एक लाख रुपये का सामान ले गए है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed