फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Theft of millions of curses

मोबाइल शाप का शटर तोड़ लाखों की चोरी

Tue, 10 Mar 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 10 Mar 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Theft of millions of curses
बेहटा गोकुल क्षेत्र में चोरों ने एक मोबाइल शाप को निशाना बनाया और लाखों का माल लेकर चंपत हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बेहटा गोकुल क्षेत्र में सकाहा तिराहे पर संचालित अभय मोबाइल शाप में रविवार की रात चोर शटर तोड़कर दुकान का लाखों रुपये का माल लेकर चंपत हो गए।
विज्ञापन


जानकारी दुकान मालिक हिमांशु रंजन निवासी अटवा असिगांव को सुबह दुकान पहुंचने पर हुई। घटना से आस पास भारी भीड़ जमा हो गई। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। हिमांशु ने बताया कि चोर दुकान से इनवर्टर, बैट्री, प्रिंटर, 40 नए मोबाइल, डिस्प्ले, सीएफएल, कुछ पुराने मोबाइल समेत एक लाख 82 हजार रुपये का माल लेकर चंपत हो गए।
विज्ञापन


पुलिस जांच कर रही, जबकि घटना से चंद कदम की दूरी पर ही पिकेट की ड्यूटी रहती है। इसके बाद भी चोर घटना को अंजाम देने में सफल रहे और पुलिस कर्मियों को जानकारी भी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed