{"_id":"6442e64bab1a5c8425004db4","slug":"theft-of-lakhs-in-agriculture-officers-house-hardoi-news-c-12-1-191978-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कृषि अधिकारी के मकान में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कृषि अधिकारी के मकान में लाखों की चोरी
विज्ञापन
मल्लावां। चोरों ने गुरुवार की रात गोसवा गांव में एक मकान में धावा बोलकर 17 हजार की नगदी सहित करीब दस लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। इसके अलावा दो घरों में भी चोर घुसे। एक में परिवार के लोग जाग गए तो दूसरे में चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा।
कोतवाली क्षेत्र के गांव गोसवा निवासी जयप्रकाश में कृषि रक्षा इकाई में अधिकारी हैं। गुरुवार की रात को चोर खेतों की ओर से पीछे से चढ़कर घर में दाखिल हुए। कमरे में सो रहे परिजनों को बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी को तोड़कर उसमें रखे 10 लाख रुपये के जेवर और बाहर दुकान से 35 हजार रुपये का सामान व 17 हजार रुपये चोरी कर ले गए।
इसके बाद चोर पास में ही बड़े भाई रामप्रकाश के घर में घुस गए। रामप्रकाश को कमरे में बंद कर दूसरे कमरे में रखे बक्से व अलमारी को तोड़ा लेकिन वहां कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
इसके बाद चोर पास में ही रामप्रकाश के पुत्र ब्रजेश के घर में गए और बाहर से कमरे में कुंडी लगाते समय खटपट की आवाज होने पर वे लोग जग गए। शोर किया तो चोर भाग गए। पीड़ित जयप्रकाश ने बताया कि सुबह उठे तो देखा बाहर से दरवाजा बंद था तो दूसरे कमरे में लेटे पुत्र को आवाज दी तो उसका भी कमरा बाहर से बंद था।
फोन से परिजनों को सूचना दी। जब दरवाजा खुला तो उनको चोरी का पता चला। पीड़ित ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। चोरी की सूचना पर पहुंचे कोतवाल शेषनाथ सिंह ने परिजनों व अन्य लोगो से बात कर चोरी का खुलासा करने की बात कर वापस चले आए।
इनसेट
इन चोरी की वारदातों का अभी तक नहीं खुला राज
इससे पहले भी राघोपुर व अन्य जगहों पर हुई चोरियों का खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि कोतवाल का कहना है चोरों की तलाश की जा रही है। वहीं, माधौंगज थाना क्षेत्र में दरोगा व दीवान के घर चोरी की वारदात हुई। उसका भी खुलासा नही हो सका है।