{"_id":"6151fb758ebc3e09024bfb07","slug":"theft-incident-in-mobile-shop-hardoi-news-knp654830247","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉप से तीन लाख रूपये के मोबाइल और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉप से तीन लाख रूपये के मोबाइल और नकदी चोरी
विज्ञापन
फोटो 20: मोबाइल शॉप में चोरी के बारे में जानकारी देता जहीर। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला। संडीला कोतवाली क्षेत्र के हरदोई-लखनऊ मार्ग पर स्थित मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर चोरों ने कैश काउंटर में रखे रुपये और 30 मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण चोरी कर लिए। पुलिस ने घटना की जांच कर कार्रवाई की बात कही है। चोरी गए मोबाइलों की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरायणपुर निवासी जहीर की मोबाइल शॉप नारायणपुर मोड़ पर है। रविवार रात वह करीब नौ बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। सोमवार की सुबह तय समय पर जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो शटर थोड़ा उठा हुआ था और ताला भी टूटा हुआ था। दुकान में घुसने पर पता चला कि 30 मोबाइल, लैपटॉप और प्रिंटर गायब हैं।
जहीर के मुताबिक लगभग चोरी गए मोबाइल और इलेक्ट्रानिक उपकरण की कीमत करीब तीन लाख रुपये है। बताया कि दुकान के पीछे की दीवार में नकब लगाने की कोशिश भी की गई है। सफल न पर चोरों ने शटर का ताला तोड़ दिया और घटना को अंजाम देकर निकल गए। कोतवाल वेणीमाधव त्रिपाठी ने बताया कि घटना संज्ञान में है। जांच की जा रही है, रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।