{"_id":"5f36cb988ebc3e4ae528eb25","slug":"theft-in-three-houses-hardoi-news-knp5769193168","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घरों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घरों में चोरी
विज्ञापन
चोरी के बाद खुले बक्से और बिखरी सामग्री दिखाता अनुज सिंह।संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रगतिनगर में शुक्रवार रात चोरों ने तीन बंद मकानों को निशाना बनाया। यहां से नगदी और जेवर चोरी कर लिए।
प्रगतिनगर निवासी आमीन टेंपो चलाता है। परिवार की एक शादी में शामिल होने के लिए वह पत्नी सहित सोहरिया गांव गया था। शुक्रवार को वह घर पहुंचा तो ताला टूटा मिला। कमरे में बक्से में रखे दो हजार रुपये, पायल व बिछिया गायब थे। पड़ोस में रहने वाले अंकुर कोचिंग पढ़ाते हैं। कोचिंग बंद होने के कारण वह अपने गांव चले गए थे।
लौटकर आने पर कमरे में रखे 3100 सौ रुपये गायब मिले। इसी घर के सामने किसान अनुज सिंह रहते हैं। वह परिवार के साथ गांव गए थे। शुक्रवार को लौटने पर घर के ताले टूटे मिले और पांच हजार रुपये, दो मंगल सूत्र, दो अंगूठी और सोने की चेन चोरी हो गई थी। देहात कोतवाल रंधा सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। जल्द खुलासा किया जाएगा। पीड़ितों के मुताबिक चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले आंगन में बैठकर शराब पी। एक गिलास भी मिला है।