{"_id":"65e36290f5deb4cc58013203","slug":"theft-in-the-shop-of-bjp-booth-president-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-111371-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: भाजपा के बूथ अध्यक्ष की दुकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: भाजपा के बूथ अध्यक्ष की दुकान में चोरी
Sat, 02 Mar 2024 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sat, 02 Mar 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के भड़ायल गांव में भाजपा के बूथ अध्यक्ष की जनरल स्टोर और मोबाइल की दुकान में चोरी हो गई। चोरों ने दुकान से 95 हजार रुपये, तीन मोबाइल फोन, दो सोने की अंगूठी और काफी सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है।
भड़ायल निवासी देवेंद्र कुमार सिंह भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं। देवेंद्र की दुकान वैभव जनरल स्टोर के नाम से भड़ायल में पंजाब नेशनल बैंक के पास है। शुक्रवार की रात चोरों ने दुकान का मुख्य शटर छोड़कर गली में बने एक दरवाजे को तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।
चोर दुकान में रखे 95 हजार रुपये, 27 हजार रुपये कीमत के तीन मोबाइल फोन, 28 हजार रुपये कीमत की सोने की दो अंगूठी और तकरीबन 35 हजार रुपये का अन्य सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
दुकान में मोबाइल की बिक्री और परचून का सामान बेचने का काम होता है। घटना की जानकारी पर देवेंद्र ने यूपी 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच कर जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया। टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। जल्द खुलासा किया जाएगा।