{"_id":"64ac5982396d6c3a61070ba6","slug":"theft-in-six-shops-100-meters-away-from-kotwali-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-434-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कोतवाली से 100 मीटर दूर छह दुकानों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कोतवाली से 100 मीटर दूर छह दुकानों में चोरी
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कानपुर मार्ग पर स्थित एक बाजार की छह दुकानों को चोरों ने निशाना बना लिया। खास बात यह है कि घटनास्थल से कोतवाली की दूरी महज सौ मीटर है। चोर एक दुकान से नगदी और सामान के साथ ही सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी चोरी कर ले गए। चोरों ने सरकारी बीज भंडार का भी ताला तोड़ा, लेकिन यहां से कुछ चोरी नहीं हुआ।
बिलग्राम कस्बे में कानपुर मार्ग पर ही एक बाजार है इसमें रामजी गुप्ता की आटोमोबाइल शॉप है। चोरों ने रविवार रात शटर की फंटी काटकर वारदात को अंजाम दिया। दुकान के अंदर घुसे चोरों ने गोलक तोड़कर एक लाख 85 हजार रुपये, एक मोबाइल फोन और कुछ कीमती पुर्जे भी चोरी कर लिए। यहां से डीवीआर भी चोरों ने पार कर दिया।
मोहल्ला खुर्दपुरा निवासी आलम की खराद की दुकान भी यहीं पर है। इस दुकान से सात हजार रुपये चोरी हो गए। इसी दुकान से पास में खुदपुरा निवासी हसीब की आटोपार्ट्स की दुकान है। यहां से चोरों ने गोलक में रखे पांच हजार रुपये पार कर दिए। मक्खन सिंह की कृषि यंत्रों की दुकान भी यहीं पर है। इस दुकान से चोरों ने 20 हजार रुपये पार कर दिए। अनुज कुमार की दुकान से 2500 रुपये और राशिद की आटोपार्ट्स की दुकान से दो हजार रुपये पार कर दिए। सोमवार सुबह घटना की जानकारी दुकानदारों को हुई। जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक धर्मदास सिद्धार्थ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना हुई है और जल्द ही खुलासा किया जाएगा।