{"_id":"5f172a5c8ebc3e63c56eb6ef","slug":"theft-in-shop-hardoi-news-knp572498552","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर रेडीमेड की दुकान से 70 हजार के कपड़े चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला तोड़कर रेडीमेड की दुकान से 70 हजार के कपड़े चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। चोरों ने मिर्जापुर मार्केट स्थित रेडीमेड की दुकान का ताला तोड़कर हजारों के कपड़े चुरा लिए।
मोहल्ला बुधबाजार निवासी आमिर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि दिलावरपुर निवासी आरिफ के साथ उसकी मिर्जापुर मार्केट में रेडीमेड की दुकान है। लॉकडाउन के कारण पिछले कुछ दिन से दुकान बंद चल रही है।
बताया कि मंगलवार सुबह जब वह दुकान पहुंचा तो ताला टूटा मिला। दुकान से लगभग 70 हजार रुपये के कपड़े चोरी हुए हैं। कोतवाल महेश चंद्र पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद