{"_id":"5df916478ebc3e87be2ce934","slug":"theft-in-school-and-shop-hardoi-news-knp532836816","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल व दुकान से नगदी समेत अन्य सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल व दुकान से नगदी समेत अन्य सामान चोरी
विज्ञापन
हरपालपुर। चोरों ने सोमवार रात कस्बे में मिघौली रोड पर स्थित दुकान और स्कूल का ताला तोड़कर नगदी समेत अन्य सामान चुरा लिया। दोनों मामलों में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के ग्राम जुगापुरवा निवासी आदेश की हरपालपुर कस्बे में मिघौली रोड पर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। आदेश ने बताया कि सोमवार शाम वह दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात चोर दुकान का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये, पांच एलसीडी, पांच प्रेस और तीन जूसर समेत अन्य सामान चुरा ले गए। वहीं देर रात चोर मिघौली रोड पर ही स्थित सेंट रामेश्वरम पब्लिक इंटर कॉलेज बंजारा हिल स्कूल की दीवार फांदकर अंदर घुस गए। चोरों ने कार्यालय समेत दो कमरों के ताले तोड़ दिए।
अलमारियों से 11 हजार रुपये चुरा लिए। मंगलवार सुबह घटना के बारे में पता चलने पर स्कूल के प्रबंधक अशोक कुमार यादव ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक भगवान चंद्र वर्मा ने बताया कि दोनों मामले संज्ञान में आए हैं, पुलिस जांच कर रही है। संवाद