फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Theft in five shops, angry people jammed

Hardoi News: पांच दुकानों में चोरी, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Sun, 02 Jul 2023 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Theft in five shops, angry people jammed
मल्लावां। चोरों ने नयागांव चौराहे पर शराब की तीन दुकानों समेत पांच के शटर का ताला तोड़कर साढ़े तीन लाख रुपये, डेढ़ किलो चांदी व सामान चोरी कर ले गए। चोरी से आक्रोशित व्यापारियों ने मल्लावां-संडीला मार्ग जाम कर दिया। अधिकारियों के समझाने पर दो घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

माधौगंज थाना क्षेत्र के गांव कुरसठ निवासी ब्रजेंद्र सिंह की मल्लावां थाना क्षेत्र के नयागांव चौराहे पर अंग्रेजी शराब की दुकान है। इसमें चोरों ने शटर तोड़कर 75 हजार रुपये, एक पेटी शराब व कुछ बोतलें चुरा ले गए। चौराहे पर ही कन्नौज निवासी योगेंद्र कुमार की देसी शराब की दुकान के शटर का ताला तोड़कर 85 हजार रुपये व एक पेटी शराब ले गए। यहां लगे कैमरे भी चोरों ने तोड़ दिए।
विज्ञापन

इसके बाद अटवा निवासी सुखेंद्र सिंह की बीयर की दुकान के शटर का ताला तोड़ा। यह से चोर 45 हजार रुपये व एक पेटी बीयर उठा ले गए। यहां पर भी लगे सीसीटीवी कैमरे चोरों ने तोड़ दिए। इसके बाद नयागांव निवासी प्रवीण बाजपेई की बाजपेयी मिष्ठान भंडार को निशाना बनाया। दुकान का शटर तोड़कर 45 हजार रुपये व अन्य सामान चुरा ले गए। इसके बाद चौराहे पर ही माधौगंज रोड पर बांसा निवासी कौशल कुमार की ज्वेलर के यहां पर चोरों ने पहले सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। वही शटर का ताला तोड़ा डेढ़ किलो चांदी व 40 हजार रुपये चुरा ले गए। खटपट की आवाज होने पर मकान मालिक ने छत पर से जाकर देखा तो तीन चोर थे। उसने शोर मचाकर पत्थर चलाया तब चोर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डेढ़ बजे के आस- पास चोरों को देखा था। रात में ही पुलिस को सूचना दी। कोतवाल शेषनाथ सिंह पहुचे और जानकारी की। सुबह पांच दुकानों में चोरी की घटना की जानकारी होने पर व्यापारियों ने नयागांव चौराहे पर जाम लगा दिया। चोरी की घटना को खोलने पिकेट ड्यूटी पर तैनात सिपाही के विरुद्ध कार्रवाई करने और चौराहे पर चौकी स्थापित करने की मांग को लेकर मल्लावां संडीला मार्ग को जाम कर दिया।
जाम की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सतेंद्र सिंह कोतवाल शेषनाथ सिंह ने व्यापारियों को समझा बुझाया। करीब दो घंटे बाद जाम खुल सका। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेन्द्र सिंह ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही खुलासा किया जाएगा।


नकाबपोश थे चोर
लोगों ने पुलिस को बताया कि रात में दो चोरों को नकाब लगाए हुए देखा है। चोरों को जब अधिक लोगों के आने की आहट लगी तो, वह फरार हो गए। वहीं फोरेंसिक जांच टीम ने फिंगर प्रिंट लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed