फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Theft in five houses including Diwan 100 meters away from Kotwali

Hardoi News: कोतवाली के 100 मीटर दूर दीवान समेत पांच मकानों में चोरी

Mon, 21 Jul 2025 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 21 Jul 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Theft in five houses including Diwan 100 meters away from Kotwali
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के कस्तूरीपुरवा और सरोजनी नगर में चोरों ने दीवान समेत पांच लोगों के घरों में घटना को अंजाम दे दिया। कोतवाली के सौ मीटर की परिधि में हुई हैं।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के सामने की ओर सौ मीटर दूर कस्तूरीपुरवा है। यहां रायबरेली में पुलिस के दीवान राजेश पाल का दाे मंजिला मकान है। राजेश की पत्नी नीलम और पुत्र शिवांश मकान के भूतल पर सोए थे। दूसरी मंजिल के बरामदे में राजेश की बेटी प्रीती और कमरे में स्नेहा सो रही थी। रात में लगभग तीन बजे चोर घर में घुसे। बक्से और सेफ का ताला तोड़कर सोने की दो चेन, एक जोड़ी झुमका, चांदी के दो सिक्के, दो राखी, बच्चों वाले दो कंगन, कमर बिछुआ, चोरी कर लिया।
विज्ञापन

इसके बाद चोरों ने राजेश के बड़े भाई महेश के मकान से बक्से में रखे एक हजार रुपये चोरी कर लिए। कोतवाली के पीछे की तरफ स्थित मोहल्ला सरोजनी नगर निवासी बबलू खेती करते हैं। उनके दरवाजे का ताला तोड़कर चोर सोने की एक चेन, पांच अंगूठी, 18 हजार रुपये, मंगलसूत्र और पायल चोरी कर ले गए। इसी के पास स्थित राजन के मकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। राजन कृषि विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह पौने चार बजे उनकी पत्नी साधना ने मकान का मेन गेट खुला देखा तो पति को जगाया। इस दौरान पता चला कि चोरों ने सेफ का लॉकर तोड़कर सोने की एक चेन, चार अंगूठी, मंगलसूत्र, एक जोड़ी झाला, एक नथुनी, एक मांगबेंदी, एक जोड़ी पायल और मकान के कागज चोरी कर लिए। राजन के मकान के पास ही कथावाचक अरविंद अवस्थी का मकान है।
वह पत्नी मोनी अवस्थी के साथ रहते हैं। चोरों ने उनके घर से बक्से में रखे एक बैग से तीन हजार रुपये, सोने की एक अंगूठी, मंगलसूत्र, एक जोड़ी पायल, चोरी कर लिए। खाली बैग सोमवार सुबह छत पर पड़ा मिला। उक्त घटनाओं की जानकारी पर सीओ सिटी अंकित मिश्रा, देहात कोतवाल अशोक सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर गए।




इनसेट

प्रीती को तमंचा दिखाकर बोला चोर, शोर मचाया तो मार दूंगा गोली
पुलिस के दीवान राजेश की बेटी प्रीती आहट मिलने पर जाग गई थी। उसके मुताबिक चोर सिर्फ नेकर पहने था। चोर ने उसे तमंचा दिखाकर कहा कि शोर मचाया तो गोली मार दूंगा। इस पर प्रीती चुप हो गई। इसके बाद चोर बाहर उतारी गई जींस में चेहरा छिपाकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed